Birthday Special: सुषमा स्वराज के ये विचार देते हैं उनकी मजबूत छवि का परिचय

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 01:48 PM (IST)

भारतीय राजनीति में सुषमा स्वराज जी का नाम बड़े हैं ही सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने अपने पद के साथ अंतराष्ट्रीय मंचों पर भारत की गरिमा को बनाए रखने का ध्यान रखा। वे ट्विटर पर भी अपने जवाब सवाल के लिए हमेशा यूथ में छाई रहती थी। किसी भी मुद्दे पर अपने विचार पेश करते दौरान उनके चेहरे पर भरोसा, इत्मीनान व तेज होता है, जो उन्हें देश के हर नागरिक से जुड़ाव महसूस कराता था। भले ही वे अब इस दुनिया में नहीं हैं मगर उनके विचार आज भी हर किसी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसके अलावा उनकी भाषा पर एक मजबूत पकड़ होने से वे जटिल बातों को भी प्यार से समझाती थी। उनकी बातों को सुनकर ऐसा लगता था कि मानो घर का कोई बड़ा सदस्य किसी बात पर सुझाव दे रहा हो।


ऐसे में आज उनकी जयंती पर अब हम आपको सुषमा जी के कुछ संवाद व विचार बताते हैं। इनके इन विचारों को हर किसी को अपने जीवन में जरूर अपनाने चाहिए...

 

. मोहब्बत में आंसू बहाना नही आता, बनारस आकर बनारस का पान खाना नही आता, आपको गांठ खोलना नही आता और मसखरी के अलावा कुछ बोलना नही आता।

PunjabKesari

. एक दूसरों को दोषारोपण करके किसी भी समस्या का समाधान नही हो सकता, बल्कि एक साथ होकर होता है।

PunjabKesari

नवाज शरीफ कहते है मेरे देश में मानव अधिकार का उल्लघंन हो रहा है, मैं कहना चाहूंगी जिनके अपने घर शीशे के हो उन्हें दूसरों पर पत्थर नही फेकनें चाहिए।

PunjabKesari

दुनिया की बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान होता तो सिर्फ संवाद से ही है, युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नही है।

PunjabKesari

अपने प्यारे पड़ोसी दुनिया में ऐसा देश है जो बोते भी है तो आतंकवाद, उगाते भी है तो आंतकवाद, बेचते भी है तो आंतकवाद, निर्यात भी करते है तो आंतकवाद।

PunjabKesari

 

हम आंतकवाद की परिभाषा तय करने में उलझे हुए है, तुम्हें यह समझना होगा की आंतकवादियों में अच्छे या बुरे के आधार पर अंतर नही किया जा सकता हैं ।

PunjabKesari

समाजिक और नैतिक प्रगति भी हमारा एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है, मानव के न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति कर दी जाए तो शांतिप्रिय समाज की स्थापना हो सकती है।  

PunjabKesari

हमने 2 वर्षों में मित्रता का वह पैमाना खड़ा किया जो उसे पहले कभी नही था, लेकिन हमें मिल क्या बदले में पठानकोट, उरी, बहादुर अली

PunjabKesari

हमने कोई काम छुप छुप के नहीं किया, अगर छुप छुप के किया तो क्वात्रो को भगाने का तुमने किया, राजीव गांधी की सरकार में एंडरसन को भगाने का तुमने किया।

PunjabKesari

कुछ तो मजबूरियां रही होगीं, यूं ही कोई बेवफा नही होता और हमारी ये मजबूरी है कि आप देश के कसाथ बेवफाई कर रहे है, इसलिए हम आपके साथ वफादार नही रह सकते।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static