Year Ender 2021: फैंटा मैगी से लेकर ओरियो पकोड़ा तक! सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये घटिया पकवान

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 04:38 PM (IST)

साल 2021 खत्म होने में बस अब थोड़ा ही समय बाकी है। सालभर में कोरोना से परेशान रहने के साथ कई लोगों ने घर पर पकवान बनाने के लिए अलग-अलग एक्सपेरिमेंट किए। इस दौरान जहां कई डिशेज हर किसी को खूब पसंद आई तो कई अजीबोगरीब पकवान को खाना तो दूर देखने का भी मन नहीं किया। वैसे तो हम आपको 2021 की फेमस डिशेज के बारे में तो पहले ही बता चुके हैं। मगर आज हम आपको 2021 की सबसे बेकार डिशेज के बारे में बताएंगे, जो इस साल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसके साथ ही इसे देखकर खाने का नहीं उल्टी करने का मन करता है।

फैंटा ऑमलेट

फैंटा मैगी की तरह किसी ने फैंटा ऑमलेट की वीडियो भी सोशल मीडिया में डालकर यूजर्स को शायद सदमे में डाल दिया।

PunjabKesari

pc: India Today

फैंटा मैगी

मैगी तो लगभग हर किसी की फेवरेट डिश में से एक है। मगर इस साल मैगी के साथ लोगों ने अलग-अलग एक्सपेरिमेंट किए। ये एक्सपेरिमेंट बेहद ही अजीबोगरीब थे। बता दें, सोशल मीडिया पर किसी ने मैंगी के साथ फैंटा का कंबीनेशन किया। खबरों के मुताबिक इसे गाजियाबाद के किसी वेंडर ने बनाया था।

ओरियो पकोड़ा

इस अजीबोगरीब पकवानों की लिस्ट में दूसरा नाम ओरियो पकोड़ा का आता है। ओरियो बिस्किट से तैयार होने वाली यह डिश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस विचित्र डिश को अहमदाबाद के वेंडर द्वारा बनाया गया। इस डिश को देखकर तो लोगों का ओरिया बिस्किट खाने से मन की ऊब गया होगा!

PunjabKesari

pc: Oneindia Hindi

रसगुल्ला चाट

चाय और गोलप्पे के शौकीनों का यह नाम सुनकर पलभर में ही मुंह में पानी आ जाता है। मगर अक्तूबर 2021 में एक शख्स ने रसगुल्ला चाट की वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर यूजर्स को हैरानी में डाल दिया। भला ऐसी डिश कौन खाना पसंद करेगा?

 

We are doomed. Rasgulla chaat!! pic.twitter.com/tjRZ4lcMVl

— Kaptan Hindustan™ (@KaptanHindostan) October 19, 2021

 

बटर चिकेन गोलगप्पा

गोलगप्पे ऐसी डिश हैं जिसे करीब हर भारतीय खाना पसंद करते हैं। मगर क्या आपने कभी बटर चिकेन गोलगप्पा खाएं हैं? जी हां, साल 2021 में किसी ने इस अजीबोगरीब डिश को ट्राई करके हर किसी को हैरान कर दिया। इस डिश को देखकर शाकाहारियों के साथ-साथ मांसाहारियों का भी दिल टूट सा गया होगा!

 

Sh1t no one needs in life 🤢🤮🤢🤮 pic.twitter.com/TlcjwhCtMT

— Devlina ‏‎دیولینا (@AarKiBolboBolo) September 25, 2021

 


मैगी मिल्क शेक

साल 2021 की सबसे बुरी डिश में आखिरी नाम मैगी मिल्क शेक है, जिसे सुनकर हर किसी का मुंह बनने लगेगा। इस डिश को देखकर लगता है कि कहीं हार्ट अटैक ही ना आ जाए।  

 

Before Instagram: Maggie
After Instagram: Maggie milk shake pic.twitter.com/hg2jolxYJR

— Shinchan (@Cute_Ladka21) September 16, 2021

ऐसे में आज हमने आपको 2021 की उन अजीबोगरीब या यूं कहें कि सबसे बुरी डिशेज की बारे में बताया। ऐसे में इस विचित्र डिशेज को बनाने के लिए तो कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है। ये डिशेज 2021 में सोशल मीडिया में वायरल होने के साथ जमकर ट्रोल हुई।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static