ये भारतीय परंपराएं हर दिन देती हैं सेहत का तोहफा, क्या आप जानते हैं इसके बेमिसाल फायदे ?

punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2023 - 01:10 PM (IST)

यदि हम भारत के इतिहास पर नजर डालें तो पाएंगे कि यह परंपराओं और रीति-रिवाजों से भरा हुआ है और अकसर घर के बड़े-बुज़ुर्ग  इन बातों का जिक्र करते रहते हैं। ये परंपराएं अभी भी प्रचलित हैं और वैसी ही चली आ रही हैं जैसी उन दिनों थी। भले ही अब कुछ लोग इससे  मानने से इंकार करते हों, लेकिन इनसे कई स्वास्थ्य लाभ जुड़े हुए हैं। आज हम ऐसे ही कुछ ट्रेडिशन्स का जिक्र करने जा रहे हैं जो  हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं

PunjabKesari
 आभूषण पहनना

किसी शादी, फंक्शन या त्योहारों में आभूषण पहनना लंबे समय से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। हालांकि ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि जहां चांदी के गहने पहनने से रक्त परिसंचरण को बढ़ावा मिलता है, सर्दी और फ्लू की रोकथाम और घाव भरने में मदद मिलती है, वहीं सोने के गहने पहनने के भी अपने फायदे हैं। सोना पहनने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

PunjabKesari
बड़ों के पैर छूना

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पैरों को छूने से स्वास्थ्य पर कई पॉजिटिव असर होते हैं। यह न सिर्फ आपके कमर दर्द को कम कर सकता है, बल्कि स्किन और बालों के लिए भी काफी ज्यादा प्रभावी माना जाता है। नियमित रूप से पैर छूने से आपके मन पर सकारात्मकअसर पड़ता है, जो किसी लक्ष्य को पाने में आपका आत्मविश्वास और बल को बढ़ाता है। यह भी माना जाता है कि जिस व्यक्ति के पैर छुए जा रहे हैं, उससे आभामंडल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

PunjabKesari

हाथों से भाेजन करना

साइंस के अुसार चम्मच की जगह हाथ से खाना खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। जब आप इन पांचों प्वाइंट्स को मिलाकर खाना खाते हैं तो इससे पूरे शरीर के अलग-अलग अंग प्रभावित होते हैं। इससे पाचन तंत्र हेल्दी रहता ही है, साथ ही कुछ ऑर्गन के काम काज बेहतर होते हैं। हाथों से खाना खाने से भोजन के साथ संबंध बनाने में भी मदद मिलती है, जिससे खाना स्वादिष्ट लगता है।

PunjabKesari
कान छिदवाना

पहले बहुत कम उम्र में ही लड़कियों के कान छिदवा दिए जाते थे। आयुर्वेद के अनुसार कान छिदवाना महिलाओं की हेल्थ में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि कान का छेद मासिक धर्म चक्र को संतुलित बनाए रखता है और एक महिला के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करता है।  यह माना जाता है कि कान छिदवाने से  बच्चे की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया में सुधार होता है। 

PunjabKesari
व्रत रखना

चाहे 'करवाचौथ' हो या नवरात्रि वर्षों से कई भारतीयों द्वारा उपवास का समय पर पालन किया जाता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उपवास करने से आपके शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं? भोजन से परहेज वजन घटाने में सहायता करता है, मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार करता है और दीर्घायु भी बढ़ाता है।

PunjabKesari
तांबे के बर्तन से पानी पीना

घर के बड़े-बुजुर्ग तांबे के बर्तन में पानी पीना पसंद करते हैं। तांबे के बर्तन में पानी रखकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है तथा इससे घाव तेजी से भरने में भी आसानी होती है। इसके साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है। दरअसल तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर में वात, पित्त और कफ का बैलेंस बना रहता है जो हमारे शरीर को कई रोगों से बचाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static