पति से धोखा मिलने के बाद टूट गई थी ये सेलेब वाइफ्स! फिर भी दिया शादी को दूसरा मौका दिया

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2023 - 12:55 PM (IST)

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया बाहर से देखने में जितनी सुंदर लगती है, उतनी ही यह अंदर से खोखली है। यहां कुछ कपल ने  प्यार और रिश्तों का मतलब समझाया तो वहीं कुछ के कारनामे सुनकर आपका रिश्तों से ही विश्वाश उठ जाएगा। वैसे तो प्यार करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन शादी के रिश्ते में बंधने के बाद किसी और से प्यार करने की इजाजत समाज नहीं देता है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो शादीशुदा होकर भी बहक गए थे, हालांकि इसके बावजूद उनकी पत्नियों ने ना सिर्फ उन्हें माफ किया बल्कि  अपनी शादी को दूसरा मौका भी दिया। 

PunjabKesari
नादिरा जहीर और राज बब्बर 

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज बब्बर की जिनकी लव लाइफ के कई किस्से सुनने को मिले। राज बब्बर की पहली शादी नादिरा जहीर से हुई थी, दो बच्चों के पिता होने के बावजूद स्मिता पाटिल से दूसरी शादी कर ली। हालांकि स्मिता पाटिल से शादी करने के बाद भी अपनी पहली पत्नी नादिरा को तलाक नहीं दिया। स्मिता पाटिल की मौत के बाद नादिरा और राज बब्बर के बीच का फासला खत्म हो गया। 

PunjabKesari
काजोल औरअजय देवगन

इस लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी शामिल है। एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी कंगना रनौत के साथ नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। खबरों की मानें तो उस समय अजय और कंगना का रोमांस जोरों पर था। ये बात सामने आने के बाद काजोल ने अजय देवगन को धमकी दे डाली थी किअगर उन्होंने कंगना रनौत के साथ काम करना बंद नहीं किया तो वो अपने बच्चों को लेकर घर छोड़ देंगी। इसके बाद अजय देवगन ने कंगना से दूरी बनाना शुरू कर दी थी। 

PunjabKesari
जया और अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन और रेखा का अफेयर तो किसी से छिपा नहीं है। उस समय तो अफवाह यह भी थी कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। जब पानी सर से उपर चला गया तो जया बच्चन ने अपनी शादी बचाने के लिए रेखा को अपने घर पर बुलाया। उस दौरान उन्होंने रेखा से सिर्फ इतना कहा था कि-  'मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी'। उनकी इस बात को सुनकर रेखा ने अपना रास्ता उसी दिन से बदल लिया। अब अमिताभ और जया अपनी जिंदगी में खुश है 

PunjabKesari

ट्विंकल खन्ना और  अक्षय कुमार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी कहां कम थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादीशुदा अक्षय प्रियंका चोपड़ा को दिल दे बैठे थे। उनकी जोड़ी को भी लोग बेहद पसंद करने लगे थे।  ऐसा कहा जाता है कि ट्विंकल ने ही अक्षय को प्रियंका के साथ काम ना करने की हिदायत दी थी। जिसके बाद उन्होंने कभी साथ काम नहीं किया। वक्त रहते ट्विंकल ऐसा ना करती तो शायद उनकी शादी टूट जाती। 

PunjabKesari
गौरी और  शाहरुख खान


सालों पहले यह अफवाह भी चरम पर थी कि प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन दोनों की बढ़ती नजदीकियों से परेशान गौरी खान ने प्रियंका को अपने पति से दूर रखने की हर संभव कोश‍िश की थी। उन्होंने  शाहरुख को प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म साइन ना करने के लिए कह दिया था। तब से अब तक शाहरुख और प्रियंका कभी साथ नहीं दिखाई दिए। 

PunjabKesari
गोविंदा  और सुनीता 

गोविंदा भी पत्नी को धोखा देने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। रानी के साथ उनके प्यार के चर्चे भी खूब चले थे। दोनों हर जगह साथ नजर आने लगे और इनकी नजदीकियों की खबर गोविंदा के घर तक जा पहुंची थी। कहा जाता है कि गोविंदा के अफेयर से परेशान होकर सुनीता ने उनका घर तक छोड़ दिया था और होटल में रहने लग गई थीं। अपनी शादी को बचाने के लिए गोविंदा ने  रानी से अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static