ये 5 फूड्स शरीर में तेजी से बढ़ाएंगे 'व्हाइट ब्लड सेल्स'

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 11:34 AM (IST)

बॉडी को फिट रखने के लिए विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर आदि की जरूरत होती हैं लेकिन इसी के साथ इंफेक्शन और बीमारियों से बचे रहने के लिए बॉडी में 'व्हाइट ब्लड सेल्स' का भी भरपूर मात्रा में होना जरूरी है। जरा सोचिए, अगर शरीर में इन सेल्स की कमी हो जाए तो फिर क्या होगा? जाहिर है इसकी कमी के चलते शरीर रोगों से लड़ नहीं पाएगा और कई बीमारियां व्यक्ति के शरीर को अपने कब्जे में ले लेंगी। इन सेल्स की कमी से कैंसर और हेपेटाइटिस जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में इस बात का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है कि शरीर के अंदर 'व्हाइट ब्लड सेल्स' की संतुलित मात्रा कम न होने पाए। आज हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे जो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मददगार होते हैं-

 

खट्टे फल

लगभग सभी खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर पाया जाता है। विटामिन सी आपके शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है इसीलिए डॉक्टर्स मानते हैं कि खट्टे फलों को खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। नींबू, अंगूर, संतरा, मौसमी, स्ट्रॉबेरी, जामुन, आम आदि सभी फलों का सेवन आपके लिए फायदेमंद है। 

 

रोज खाएं 8-10 बादाम

बादाम आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद माना जाता है। अगर आप शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना 8-10 बादाम जरूर खाएं। रात में सोने से पहले बादाम को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसके छिलकों को उतारकर कच्चा ही खाएं। बादाम में विटामिन ई और घुलनशील फाइबर होता है, जो आपको सेहतमंद रखता है।

PunjabKesari

अदरक और लहसुन

अपने रोज के खाने में अदरक और लहसुन का इस्तेमाल जरूर करें। इन दोनों में ही 'व्हाइट ब्लड सेल्स' की मात्रा बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। अदरक शरीर में 'इन्फ्लेमेशन' घटाने में मदद करता है। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व भी होता है, जो शरीर को इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। रोजाना खाने में लहसुन का इस्तेमाल करने से पेट के अल्सर और कैंसर से बचाव होता है और व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या भी बढ़ती है।

 

हल्दी बचाए बड़े रोगों से

खाने में हल्दी का प्रयोग जरूर करें। हल्दी आपको कई बड़े रोगों जैसे हड्डियों की कमजोरी, कैंसर और ब्लड प्रेशर से बचाती है। हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन तत्व एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है जो रोगों से शरीर को बचाता है।

PunjabKesari Turmaric image

 

दही का सेवन

दही में दूध के मुकाबले कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। दही के बैक्टीरिया तथा पोषक तत्व शरीर के लिए एंटीबायोटिक का कार्य करते हैं रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करते हैं। दही के रोजाना सेवन से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता और सफेद रक्त कोशिकाएं की संख्या बढ़ती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static