Skin Care: चेहरे के Open Pores दिखते हैं गड्ढे जैसे तो लगाएं ये 4 फेसपैक

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 05:27 PM (IST)

स्किन की सही से देखभाल ना करने से ओपस पोर्स यानि रोम छिद्र खुलने की समस्या हो जाती हैं। ये हल्के गड्ढे चेहरे पर ऊबड़-खाबड़ नजर आते हैं। ये आमतौर पर नाक, गाल व ठुड्डी के आसपास होते हैं। खुले पोर्स से स्किन में गंदगी जल्दी चली जाती हैं, जिसके कारण पिंपल्स, दाग-धब्बे, झाइयां व चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगती हैं। ऐसे में आप इससे छुटकारा पाने के लिए घर पर नेचुरल चीजों से फेसपैक बनाकर लगा सकती हैं। चलिए जानते हैं इन घरेलू फेसपैक को बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका...

शहद और नींबू फेसपैक

इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच शहद, 1/2 चम्मच नींबू का रस और चुटकीभर चीनी मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे पर 3-5 मिनट तक हल्के से स्क्रब करते हुए लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस नुस्खे को अपनाने से चेहरे के खुले रोम छिद्र कम होने में मदद मिलेगी। इसी के साथ चेहरा साफ, निखरा, ऑयली फ्री नजर आएगा।

PunjabKesari

बेसन और दही फेसपैक

आप खुले स्किन पोर्स को टाइट करने के लिए बेसन-दही का फेसपैक बनाकर लगा सकती हैं। यह आपको रोम छिद्र की गहराई से सफाई करके उसे कम करने में मदद करेगा। इसके साथ ही इससे चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलेगी। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच बेसन और जरूरत अनुसार दही मिलाएं। तैयार फेसपैक को चेहरे पर स्क्रब करते हुए लगाएं। फिर इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे या गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

ओट्स फेस पैक

ओट्स फेसपैक खुले पोर्स को छोटा करने व चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ओट्स पाउडर, 1/2 चम्मच नींबू का रस, 1-1 चम्मच शहद और गुलाब जल मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी को चेहरा धो लें। यह स्किन पोर्स को कम करने के साथ क्लींजर का काम भी करता हैं। ऐसे में इसे लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static