RRR टीम के देसी लुक की कायल हुई दुनिया, ब्लैक शेरवानी पर ये संदेश लिखकर आए थे जूनियर NTR

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 03:48 PM (IST)

अकादमी पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेताओं रामचरण एवं जूनियर एनटीआर ने अपने खूबसूरत परिधानों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। ‘आरआरआर' में कोमाराम भीम के किरदार को यादगार बनाने वाले जूनियर एनटीआर ने काले रंग की वेल्वेट बंदगला शेरवानी पहनी, जिसे गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया। 

PunjabKesari
कंधे पर कढ़ाई करके बनाया गया बाघ शेरवानी को और आकर्षक बना रहा था। गुप्ता ने एक बयान में कहा- ‘‘मैंने जूनियर एनटीआर के लिए यह उत्कृष्ट परिधान तैयार करने से पहले कई बातों को ध्यान में रखा। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण था कि यह परिधान जूनियर एनटीआर की शख्सियत को प्रदर्शित करे और उन्हें एक सच्चे वैश्विक भारतीय के रूप में भी दिखाए।'' 

 PunjabKesari
दरअसल राम चरण अपने सूट से फ्रीडम फाइटर्स को ट्रिब्यूट देते नजर आए। उनके सूट पर तीन बैज लगाए गए थे। बाजुओं पर दहाड़ता दिख रहा यह शेर RRR में एनटीआर के किरदार कोमुरम भीम को रिप्रजेंट कर रहा था। उनका ये लुक काफी एलिगेंट लग रहा था। 

PunjabKesari
वहीं ‘आरआरआर' में स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीताराम राजू की भूमिका निभाने वाले रामचरण ने डिजाइनर जोड़ी शांतनु-निखिल का बंदगला सूट पहना। उनके परिधान पर चक्र बटन और पदक के आकार के ब्रोच थे। उनको आउटफिट को डिजाइन करने वाले डिजाइनर निखिल मेहरा ने कहा,-‘‘डिजाइनर के रूप में जब भी हम कोई परिधान बनाते हैं, तो हम उसे पहनने वाले व्यक्ति के स्वभाव, सिद्धांतों और शख्सियत का ख्याल रहते हैं।

PunjabKesari
निखिल मेहरा का कहना है कि- ‘‘जब राम चरण हमारे देश, विशेष रूप से ऑस्कर में ‘आरआरआर' का प्रतिनिधित्व कर रहे हों, तो हमें यह पता था कि हमें एक ऐसी पोशाक डिजाइन करनी होगी, जो फिल्म में उनके चरित्र को सम्मानित करे।'' रामचरण को साथ उनकी पत्नी एवं उद्यमी उपासना कोनीडेला भी समारोह में शामिल हुईं। सफेद रंग की साड़ी में वह बहुत सुंदर लग रही थीं। 

PunjabKesari

‘आरआरआर' के निर्देशक एस एस राजामौली ने पारंपरिक धोती और बैंगनी रंग का रेशमी कुर्ता पहनकर वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु' ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मौलिक (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। गीत ‘नाटु नाटु' के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। ‘नाटु नाटु' का मतलब होता है ‘नाचना'। यह गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके बेहतरीन नृत्य को भी काफी सराहना मिली है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static