Vitamin B12 की कमी को पूरा करेगा ये देसी तरीका?

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 01:12 PM (IST)

नारी डेस्क : आजकल तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों के कारण लोगों में विटामिन B12, विटामिन D और जिंक की कमी आम होती जा रही है। इसकी वजह से थकान, कमजोरी, याददाश्त में कमी और यहां तक कि डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई “देसी नुस्खे” वायरल हो रहे हैं, जिनमें मिट्टी के बर्तन में चावल भिगोकर खाने से B12 की कमी दूर करने का दावा किया जाता है। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं पूरी सच्चाई।

क्या है विटामिन B12 और क्यों है जरूरी?

विटामिन B12 शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है।
 यह दिमाग और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखता है
लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) के निर्माण में मदद करता है
शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है
B12 की कमी होने पर कमजोरी, चक्कर, झुनझुनी, भूलने की समस्या और मूड स्विंग जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

PunjabKesari

बनाने का सही तरीका

रात में मिट्टी के बर्तन में चावल को पानी या दही में भिगोकर रखें
सुबह इसे खाएं
हफ्ते में 3 दिन सेवन करें
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो चावल या दही को भिगोने से उसमें थोड़ी बहुत फर्मेंटेशन (खमीर प्रक्रिया) हो सकती है, जिससे कुछ अच्छे बैक्टीरिया बनते हैं। यह पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nitesh Soni (@niteshsoniy)

B12 के असली स्रोत

डॉक्टर्स और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन B12 मुख्य रूप से इन चीजों में पाया जाता है।
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
अंडे, मछली और मांस
फोर्टिफाइड फूड्स (जैसे कुछ अनाज और प्लांट बेस्ड मिल्क)
शुद्ध शाकाहारी लोगों में B12 की कमी ज्यादा देखने को मिलती है, इसलिए उन्हें सप्लीमेंट की जरूरत पड़ सकती है।

PunjabKesari

ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर की सलाह लें 

लगातार थकान
हाथ-पैरों में झुनझुनी
याददाश्त कमजोर होना
चक्कर आना
तो तुरंत ब्लड टेस्ट करवाएं और डॉक्टर से सलाह लें।

विटामिन B12 की कमी एक गंभीर समस्या हो सकती है, जिसे केवल घरेलू नुस्खों से ठीक करना संभव नहीं है। भले ही पारंपरिक उपाय स्वास्थ्य के लिए सहायक हों, लेकिन सही इलाज के लिए संतुलित आहार और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट जरूरी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static