मनीषा कोइराला और रेखा के देसी अंदाज ने छाया जूलरी स्टोर लॉन्च का रेड कार्पेट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 01:34 PM (IST)

 नारी डेस्क: बॉलीवुड सितारे जिस भी इवेंट का हिस्सा बनते हैं, उनका स्टाइल हमेशा लाइमलाइट चुराता है। हाल ही में जूलरी डिजाइनर फराह खान अली के स्टोर लॉन्च पर कई बॉलीवुड हसीनाएं एक ही छत के नीचे नजर आईं और अपने फैशनेबल लुक्स से सबका ध्यान खींचा। इस इवेंट में मनीषा कोइराला और रेखा की साड़ी में देसी खूबसूरती सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वहीं बाकी हसीनाओं ने भी अपने ग्लैमर से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।

रेखा का पारंपरिक और शाही लुक

रेखा ने इस इवेंट में अपने पारंपरिक अंदाज को फ्लॉन्ट किया। आइवरी और गोल्ड शेड की सिल्क साड़ी में वह बेहद शाही नजर आईं। उनकी साड़ी में सुनहरी जरी लाइनिंग और सेक्विन का काम किया गया था। साथ ही, मांग में सिंदूर और आंखों पर काला चश्मा लगाकर उन्होंने देसी स्वैग दिखाया। फुल स्लीव्स चूड़ीदार ब्लाउज, खूबसूरत झुमके और कंगनों के साथ लाल लिपस्टिक ने उनके लुक को और निखारा।

PunjabKesari

मनीषा कोइराला का मॉडर्न ट्विस्ट

55 साल की मनीषा कोइराला बेज शेड की क्लासी साड़ी में नजर आईं। साड़ी के बॉर्डर को जरी से हाईलाइट किया गया था और फ्लोरल पैच डिजाइन भी थे। मनीषा ने इसे मॉडर्न टच देते हुए शर्ट के ब्लाउज के साथ पहना, जिसमें कॉलर पीछे की ओर मोड़ा और फुल स्लीव्स बटन बंद करके स्टाइल किया। वाइट पर्ल्स वाले झुमके और रिंग ने उनके वैवी टच वाले सफेद बालों को और खूबसूरत बनाया।

सुष्मिता सेन की स्टाइलिश एंट्री

सुष्मिता सेन ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्टाइलिश एंट्री ली। उन्होंने क्रीम टोन का को-ऑर्ड सेट पहना, जिसमें क्रॉप जैकेट और फ्लेयर्ड पैंट्स का शानदार कॉम्बिनेशन था। शेडेड ग्लासेस और Hermès बैग ने उनके लुक को और लग्जूरियस बनाया। उनके ग्रेसफुल अंदाज ने रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  पलक तिवारी का ग्लैमरस लुक छाया, ब्लैक ड्रेस में जीता फैंस का दिल

तान्या देओल का ग्लैमरस लुक

तान्या देओल ऑफ़-व्हाइट/क्रीम टोन की रफल ड्रेस में आईं। वी-नेकलाइन और फ्लोरल पैटर्न के साथ रफल डिटेलिंग ने उनके लुक को एलिगेंट और ग्लैमरस बनाया। ब्लैक स्ट्रैटिंग और ब्राउन बास्केट बैग ने उनके लुक को पूरा किया। डायमंड जूलरी के साथ उनका आउटफिट क्लासी और आकर्षक लग रहा था।

ईशा देओल का ओवरसाइज्ड स्टाइल

ईशा देओल ने ओवरसाइज्ड फुल स्लीव्स बैगी टॉप और प्लीट्स वाले ट्राउजर के साथ स्टाइलिश एंट्री ली। न्यूड हील्स, गोल्डन क्लच, इयररिंग्स और रिंग के साथ उनका ग्लॉसी न्यूड मेकअप और स्ट्रेट बालों का लुक स्टनिंग था।

PunjabKesari

दीया मिर्जा की ब्लैक ब्यूटी

दीया मिर्जा ने क्लासिक ब्लैक ड्रेस पहनकर इस इवेंट में एंट्री ली। स्क्वायर नेकलाइन और स्ट्रैपी स्लीव्स के साथ फ्लेयर्ड प्लीट्स वाली स्कर्ट ने उनके ब्लैक ब्यूटी लुक को सिंपल लेकिन क्लासी बनाया। इस इवेंट में सभी हसीनाओं ने अपने-अपने अंदाज और स्टाइल से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। मनीषा कोइराला और रेखा का देसी और मॉडर्न मिश्रित लुक सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला रहा, जबकि बाकी हसीनाओं ने भी ग्लैमरस फैशन टिप्स के लिए प्रेरणा दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static