Badshah ने शादी में अपनाई सादगी, लाल सूट में दुल्हन का ब्राइडल लुक Viral
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 07:11 PM (IST)
नारी डेस्क : रैपर Badshah और पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। भले ही इस शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल हो रही तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। खास बात यह है कि जहां एक तरफ बादशाह अपने महंगे लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं, वहीं शादी में उनका सादा अंदाज सभी को हैरान कर रहा है।
सादगी में दिखा कपल का खास अंदाज
वायरल तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि शादी बेहद प्राइवेट माहौल में घर पर ही हुई। इस खास मौके पर Isha Rikhi ने लाल रंग का खूबसूरत बनारसी स्टाइल सूट पहना, जबकि Badshah ऑलिव ग्रीन कुर्ता पहनकर बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में नजर आए। दोनों का लुक एक-दूसरे को परफेक्ट तरीके से कॉम्प्लिमेंट करता दिखा।

दुल्हन ईशा का ब्राइडल लुक बना चर्चा का केंद्र
ईशा ने थ्री-क्वार्टर स्लीव्स वाला रेड कुर्ता पहना, जिस पर सुनहरी जरी की फ्लोरल कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने प्लेन रेड पैंट्स और नेट का किरण लेस वाला दुपट्टा ओढ़ा। जूलरी की बात करें तो उन्होंने मांग टीका, झुमके, भारी हार, लाल चूड़ा और कलीरों के साथ अपने ब्राइडल लुक को खूबसूरती से पूरा किया। इसके साथ रेड लिपस्टिक, छोटी-सी बिंदी और हाथों में हल्की मेहंदी ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए, जिससे वह एक परफेक्ट पंजाबी दुल्हन के रूप में नजर आईं।
यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं
22 लाख के जूतों से सादे कुर्ते तक का सफर
Badshah अपने महंगे शौक के लिए जाने जाते हैं। उनके रेड Nike Yeezy 2 जूते, जिनकी कीमत आज करीब 22 लाख रुपये बताई जाती है, पहले काफी सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन शादी के इस खास मौके पर उन्होंने बेहद सादा ऑलिव ग्रीन कुर्ता और चूड़ीदार पहना, जिसे उन्होंने बेज पगड़ी और हल्के स्टोल के साथ स्टाइल किया। उनका यह देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
फैंस को पसंद आई सादगी
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दोनों की सादगी और क्लासी स्टाइल की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि बिना ज्यादा तामझाम के भी शादी को खूबसूरत और यादगार बनाया जा सकता है।

