छींकने का तरीका भी खोलता है पर्सनैलिटी से जुड़े राज, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 03:32 PM (IST)

छींक आना आम बात है। इसके आने का कारण हमारे शरीर में कोई बाहरी तत्व अंदर प्रवेश करने से रोकना होता है। वहीं कई लड़कियां अलग-अलग तरीके से छींकती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, छींकना का तरीका भी बहुत मायने रखता है। वहीं ब्रिटेन के प्रसिद्ध हाव-भाव​ विशेषज्ञ रॉबिन करमोड ने अपनी बुक ‘स्पीक सो योर ऑडियंस विल लिसेन’ में बताया है कि यह हमारी पर्सैनेलिटी से जुड़ी कुछ खास बातें बयां करती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

तेज आवाज निकालते हुए छींकने वाली लड़कियां

कई लड़कियां तेजी से छींककर हर किसी का ध्यान अपनी ओर जल्दी ही आकर्षित कर लेती है। ऐसी लड़कियों को आकर्षण का केंद्र बनना पसंद होता है। ये हमेशा से दूसरों के बीच पॉपलर होना पसंद करती है। ये चाहती है कि हर कोई इनकी ओर देखे व इसके बारे में ही सोचे।

PunjabKesari

छींकने के तुरंत बाद ‘सॉरी’ या ‘एक्सक्यूज मी’ कहने वाली लड़कियां

आपने कई ऐसी लड़कियां देखी होगी तो छींकने के तुंरत बाद ‘सॉरी’ या ‘एक्सक्यूज मी’ कहती है। ऐसी लड़कियां आत्मविश्वासी, शांत, दूसरों का ध्यान रखने वाली होती है। ये किसी की जिंदगी में दखलअंदाजी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। इसके साथ ही ये अपनी जिंदगी अपने मुताबिक जीने में विश्वास रखती है।

धीमे से छींकने वाली लड़कियां

अक्सर कई लड़कियां धीमे से छींकती है। ऐसी लड़कियां आत्मनियंत्रित होती है। इसके साथ ही ये मिलनसान, भावुक व केयरिंग मानी जाती है। ये बिल्कुल नहीं चाहती है कि इनके कारण कोई परेशान हो। इसके अलावा ये समाज में घुल-मिलकर रहना पसंद करती है।

PunjabKesari

छींक रोकने की कोशिश करने लड़कियां

अक्सर कई लड़कियां छींक को रोकने की कोशिश करती है। ऐसी लड़कियों को अंतर्मुखी माना जाता है। ये भीड़भाड़ से अलग व शांत रहना पसंद करती है। हम कह सकते हैं कि इन लड़कियों को अपनी कंपनी ही अच्छी लगती है। ऐसे में इन्हें फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाले उनके बारे में क्या सोच रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static