दुनिया का वो अजीबोगरीब गांव, जहां न जन्म लेने की इजाजत है और न ही मरने की!

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 02:47 PM (IST)

नारी डेस्क : दुनिया में 195 देश हैं और हर जगह की अपनी अलग पहचान और संस्कृति है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां न बच्चे को जन्म लेने की अनुमति है और न किसी व्यक्ति को मरने की? यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह पूरी तरह सच है। दुनिया में एक ऐसा गांव मौजूद है, जहां ये दोनों बातें कानून और नियमों के जरिए नियंत्रित की जाती हैं। यह अनोखी जगह अपनी कठोर जलवायु, सीमित सुविधाओं और बेहद अलग जीवनशैली की वजह से पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी रहती है।

कहां स्थित है यह रहस्यमयी गांव?

यह अनोखी जगह नॉर्वे के स्वालबार्ड (Svalbard) द्वीपसमूह में स्थित है, जो नॉर्थ पोल से करीब 1300 किलोमीटर दूर है। स्वालबार्ड नॉर्वे का ही हिस्सा है, लेकिन खास बात यह है कि यहां दुनिया के किसी भी देश का नागरिक बिना वीजा के रह सकता है। हाल ही में ट्रैवल इंफ्लुएंसर राधिका नोमलर्स ने स्वालबार्ड की यात्रा के अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसके बाद यह जगह फिर से सुर्खियों में आ गई। उन्होंने बताया कि यहां पहुंचना तो आसान है, लेकिन यहां बच्चे को जन्म देना या किसी व्यक्ति का मरना लगभग नामुमकिन है।

PunjabKesari

जन्म और मौत पर क्यों लगी है पाबंदी?

स्वालबार्ड में इन अनोखे नियमों के पीछे बेहद व्यावहारिक और वैज्ञानिक कारण हैं। यहां कोई बड़ा अस्पताल या एडवांस मेडिकल सुविधा मौजूद नहीं है। पूरे साल जमीन पर्माफ्रॉस्ट यानी जमी रहती है। शव यहां दफनाने पर सड़ते नहीं, जिससे पहले गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ चुकी हैं। इसी वजह से यहां दफनाने पर रोक लगा दी गई। अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो जाए या बहुत बुजुर्ग हो जाए, तो उसे स्वालबार्ड छोड़कर नॉर्वे के मेनलैंड भेज दिया जाता है। इसी तरह, गर्भवती महिलाओं को भी डिलीवरी से पहले यहां से बाहर भेजना अनिवार्य है, क्योंकि यहां सुरक्षित प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। यहां कोई रिटायरमेंट होम भी नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Radhika Nomllers (@radhika_nomllers)

यें भी पढ़ें : रोज सुबह पिएं ये पावरफुल हरा जूस, BP से लेकर झुर्रियों तक में दिखेगा असर

24 घंटे दिन-रात और बिल्कुल अलग जिंदगी

स्वालबार्ड को ‘मिडनाइट सन की धरती’ भी कहा जाता है।
सर्दियों में कई महीनों तक सूरज निकलता ही नहीं
गर्मियों में कई महीनों तक सूरज डूबता नहीं
यहां का जीवन पूरी तरह प्रकृति के नियमों पर आधारित है।

PunjabKesari

दुनिया के अंत के लिए बना सीड वॉल्ट

स्वालबार्ड में दुनिया का मशहूर ग्लोबल सीड वॉल्ट भी मौजूद है, जिसे “डूम्सडे वॉल्ट” कहा जाता है। यहां दुनिया भर के बीज सुरक्षित रखे जाते हैं, ताकि प्राकृतिक आपदा, युद्ध या जलवायु बदलाव की स्थिति में मानव सभ्यता को दोबारा बसाया जा सके।

यें भी पढ़ें : ठंड में हार्ट अटैक आने की 4 बड़ी वजहें, सर्दियों में दिल क्यों हो जाता है कमजोर?

इंसानों से ज्यादा पोलर बीयर

यहां की एक और हैरान करने वाली बात यह है कि स्वालबार्ड में पोलर बीयर की संख्या इंसानों से ज्यादा है। यहां करीब 2500 से 3000 लोग रहते हैं। 50 से ज्यादा देशों के नागरिक एक साथ रहते हैं। बिना राइफल बाहर निकलना गैरकानूनी है। इसके बावजूद यहां अपराध लगभग ना के बराबर हैं। लोग अपने घरों के दरवाजे तक बंद नहीं करते।

PunjabKesari

क्यों है यह जगह दुनिया से बिल्कुल अलग?

कठोर नियम, अनोखी जलवायु, बिना वीजा रहने की आज़ादी, जन्म और मौत पर नियंत्रण इन सब वजहों से स्वालबार्ड को दुनिया की सबसे अनोखी और रहस्यमयी जगहों में गिना जाता है। यही अजीब नियम और अनूठी जीवनशैली इसे बाकी दुनिया से बिल्कुल अलग बनाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static