Lucky Date Of Birth: इस तारीख को जन्मे लोग क्यों माने जाते हैं खास?

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 12:09 PM (IST)

नारी डेस्क: अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और जीवन के कई पहलुओं के बारे में संकेत देती है। माना जाता है कि महीने की 10 तारीख को जन्म लेने वाले लोग खास गुणों के धनी होते हैं। ये लोग महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर माने जाते हैं।

मूलांक 1 का प्रभाव

अंक ज्योतिष के अनुसार 10 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है (1+0=1)। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य ग्रह माना जाता है। सूर्य को शक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस तारीख को जन्मे लोगों में आत्मसम्मान, दृढ़ निश्चय और आगे बढ़ने की तीव्र इच्छा पाई जाती है।

PunjabKesari

10 तारीख को जन्मे लोगों की प्रमुख विशेषताएं

 महत्वाकांक्षी और दृढ़ निश्चयी

ये लोग अपने करियर और लक्ष्यों को लेकर बेहद गंभीर होते हैं। दूसरों के अधीन काम करना इन्हें ज्यादा पसंद नहीं होता। अक्सर अपना व्यवसाय या नेतृत्व की भूमिका में रहना पसंद करते हैं। मुश्किलों से घबराने के बजाय उनका सामना करते हैं। ईमानदारी और मेहनत से सफलता पाने में विश्वास रखते हैं।

आर्थिक रूप से मजबूत

इनका आर्थिक पक्ष आमतौर पर मजबूत माना जाता है। ये अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत से धन कमाते हैं। खुद पर और अपनों पर खुलकर खर्च करते हैं। इन्हें अच्छी और लग्जरी लाइफस्टाइल पसंद होती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन भी सामान्यतः सुखद रहता है।

ये भी पढ़ें:  इन राशियों की लड़कियां ठान लें तो कोई रोक नहीं सकता, मुश्किलें आएं तो भी हार नहीं मानती

जन्मजात नेता

10 तारीख को जन्मे लोगों में स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता होती है। ये अच्छे प्रशासक और प्रेरणादायक लीडर बन सकते हैं। गलत बात या अन्याय को सहन नहीं कर पाते। आत्मविश्वास से भरे होते हैं और भीड़ में अलग पहचान बनाते हैं।

PunjabKesari

ऊंचे विचार और बड़ा विजन

इनका जीवन सिद्धांत होता है – “उच्च विचार, भव्य जीवन।” बड़े सपने देखना और उन्हें पूरा करने की कोशिश करना इनकी आदत होती है। संगीत, कला, साहित्य और नई जगहों की खोज में रुचि रखते हैं। साफ-सफाई और व्यवस्थित जीवन पसंद करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अनजाने में ऐसी बात कह देते हैं जिससे सामने वाला आहत हो सकता है, क्योंकि इनका स्वभाव स्पष्टवादी होता है।

शुभ दिन

अंक ज्योतिष के अनुसार 10 तारीख को जन्मे लोगों के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन शुरू किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है। 10 तारीख को जन्मे लोग आत्मविश्वासी, ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता से भरपूर माने जाते हैं। वे चुनौतियों को अवसर में बदलने की ताकत रखते हैं और जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का लक्ष्य रखते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख अंक ज्योतिष और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसे वैज्ञानिक प्रमाण के रूप में न लें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static