Zeenat Aman को प्रपोज करने वाले थे Dev Anand, किसी दूसरे की बांहों में देखकर टूट गया था दिल

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 02:08 PM (IST)

70 और 80 के दशक में अपनी बोल्डनेस से बड़े परदे पर आग लगाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान आज अपना 71 बर्थडे मना रही हैं। 'द डिविल विदिन' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जीनत को पॉपुलेरिटी मिली देव आनंद की फिल्म हरे रामा-हरे कृष्णा से जिसके चलते उन्हें देव आनंद की खोज भी मना जाता था। इस फिल्म में वो वैसे तो देव आनंद की बहन बनी थी , लेकिन असल जिंदगी में वो जीनत को दिल दे बैठे थे। ये हम नहीं कह रहे बलकि इस बात का खुलासा खुद देव आनंद ने अपनी बायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में किया था। उन्होनें बताया कि वो जीनत के प्यार में डूबे हुए थे लेकिन उन दोनों के बीच में राज कपूर आ गए।

PunjabKesari

जीनत को दिल दे बैठे थे देव आनंद

जीनत के साथ हरे रामा-हरे कृष्णा के बाद कई फिल्मों में काम किया जैसे हीरा पन्ना, वांरट, कलाबाज, प्रेम शास्त्र और डार्लिंग-डार्लिंग कई फिल्में शामिल हैं। दोनों फिल्म के सेट पर एक साथ बहुत समय बिता रहे थे और इनकी दोस्ती गहरी होती चली गई। देव आनंद मन-ही-मन जीनत को चाहने लगे थे और अपने प्यार का इजहार करने का भी मन बना लिया था। देव आनंद ने बताया था कि उन्हें अच्छा लगता था जब भी कहीं उनकी और जीनत के बारे में साथ में चर्चा होती थी तो उनको अच्छा लगता था । उन्होनें एक दिन डिसाइड किया की वो जीनत से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं। इसके लिए वो उन्हें ताज में रेंडीज़वस में डिनर पर ले जाना चाहते थे जिसके लिए उन्होनें सारी तैयारी भी कर ली थी।लेकिन डिनर से पहले उन्हें एक पार्टी में जाना था, लेकिन फिर उस पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि देव आनंद ने जीनत से दूरी बना ली। 

PunjabKesari

राज कपूर के साथ नजदीकी नहीं आई पसंद

उन्होनें बताया कि शराब के नशे में राज कपूर जीनत से आकर लिपट गए और जीनत इससे हरकत से जरा भी असहज नहीं लगी। जीनत ने भी वैसे ही राज कपूर को अपनी बांहों में भर लिया दो कि देव आनंद को विनम्रता से ज्यादा लगा था। बस इसी चीज को देखकर देव आनंद को दोनों के रिश्तों पर शक हुआ। इसके बाद उनको वो किस्सा याद आया जब फिल्म सत्यम, शिवम, सुंदरम के लिए जीनत राज कपूर के स्टूडियो टेस्ट के लिए गई थी और दोनों की नजदीकियों की खबरें आने लगी थी।

PunjabKesari

देव आनंद ने कहा कि यह अपवाह अब सच होने लगी थी और उनका दिल रो रहा था। चीजें उस समय बदल गई जब नशे में राज कपूर ने जीनत को कहा कि वो अपना वादा तोड़ रही है कि वो हमेशा उनको सफेद साड़ी पहने दिखेगी। इस वाक्य से उदास देव आनंद का दिल टूट गया और वो चुपचाप से पार्टी से अकेली ही निकल गए। वहीं जीनत अमान से बाद में जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होनें कहा कि इस रात जो भी हुआ वो उनका नजरिया था। वो कहती हैं कि उस दिन देव आनंद ऐसा कुछ करने वाले हैं इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं थी। तो तरह से ये कहानी अधूरी रह गई। कह सकते हैं कि यह एक तरफ इश्क था देव आनंद का जिसके बारे में जीनत अमान को ना तो कुछ पता था और ना ही उनके दिल में देव आनंद के लिए ऐसी कोई भावना थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static