स्कूटर रोका , बच्ची को उतारा और चली गई बेरहम मां, बीच सड़क में मासूम को छोड़ दिया मरने के लिए (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 01:13 PM (IST)

नारी डेस्क: इस कलयुग में इंसान ने वो भी देखा जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। अब पूत तो कपूत हो रहे हैं, पर आजकल की मां भी कुमाता बन चुकी है। जहां दुनिया मे कई लोग बच्चे के लिए तरस रहे हैं, तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो अपने ही बच्चे को मौत के मुंह में धकेल रहे हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuvaa (@weareyuvaa)

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला बीच सड़क में स्कूटर रोकती है, उसके पीछे एक बच्चा बैठा होता है। पहले तो देखने में समझ नहीं आता कि वह महिला क्या कर रही है, जब वह स्कूटर लेकर चली जाती है तो देखा जाता है कि एक बच्चा बीच सड़क में बैठा है। यह महिला अपने बच्चे को तपती सड़क पर छोड़कर चली जाती है।

वीडेयो में देखा गया कि मां के निकलते ही वह छोटी सी बच्ची रेंगते हुए स्कूटर की तरफ बढ़ती है जैसे कि वह अपनी मां को राेक रही हो पर उसकी बेरहम मां ने उसे पलटकर भी नहीं देखा। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जैसे ही इस बच्ची पर पड़ती है वह तुरंत उसे उठा लेते हैं। इस वीडियो ने बेहद ही हैरान कर दिया है। मन में बस यही सवाल उठ रहा है कि एक मां अपनी बच्ची के साथ ऐसा कैसे कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static