कब, किसे और कितना खाना चाहिए गुड़ ? जानें इसे खाने का सही तरीका

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 04:10 PM (IST)

गुड़ की तासीर गर्म और स्वाद मीठा होता है। गुड़ में कई सारे पोषक तत्व जैसे आयरन, सेलेनियम, फोलेट,कैल्शियम और विटामिन बी 12 मौजूद हैं तो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। वहीं इसका सेवन ज्यादा मात्रा और गलत समय पर करने से शरीर को कुछ नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए जानें गुड़ का सेवन कब और किसे नहीं करना चाहिए...

कब और कितना खाना चाहिए गुड़?

दिनभर में कभी भी गुड़ या गुड़ से बनी चीजों खा सकते हैं। वहीं रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। एक दिन में 60 ग्राम से ज्यादा गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari

डायबिटीज से

डायबिटिक पेशेंट्स को गुड़ के सेवन से बचना चाहिए। इसका सेवन जरुरत से ज्यादा करने पर ब्लड में शुगर लेबव बढ़ सकता है। इसलिए हाई शुगर लेवल में इसका सेवन ना करें।

PunjabKesari

पाचन में

गुड़ के ज्यादा सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ऐसा न करने पर कब्ज की समस्या हो सकती है।

PunjabKesari

वजन बढ़ाए

शरीर का वजन घटा रहे हैं तो गुड़ खाने से परहेज करें। इसमें शुगर और कार्ब्स पाए जाते हैं। गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में न करने से शरीर का मोटापा बढ़ सकता है।

PunjabKesari

नाक से खून

गुड़ के ज्यादा सेवन से सूजन और नाक में खून आ सकता है। ये तासीर में बहुत गर्म होता है। खासतौर पर गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन करने से नाक से खून निकल सकता है।

PunjabKesari

इसलिए आपको गुड़ सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static