देश के पहले ट्रांस कपल ने दिया बायोलॉजिकल बेबी को जन्म, छुपाई बच्चे की लैंगिक पहचान

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 11:57 AM (IST)

केरल के एक ट्रांसजेंडर दंपती, जिन्होंने हाल ही में प्रग्नेंसी की घोषणा की थी, बुधवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे देश में इस तरह का पहला मामला माना जा रहा है। ट्रांस पार्टनर्स में से एक जिया पावल (लड़का से लड़की बनी ) ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन के जरिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे बच्चे का जन्म हुआ। पावल ने कहा कि बच्चे को जन्म देने वाले उसके साथी जाहद फाजिल (लड़की से लड़का बना) और बच्चे दोनों की सेहत ठीक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ziya Paval (@paval19)

दंपती ने बच्चे के जेंडर (लिंग) की पहचान प्रकट करने से किया इनकार

हालांकि, ट्रांस दंपती ने बच्चे के जेंडर के बारे में बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि वे इसे अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। दंपती का कहना है उनका मां और बाप बनने का सपना साकार हो गया है। पावल और जाहद पिछले तीन सालों से साथ हैं।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम पर दंपती ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी

बता दें कि पेशे से डांसर  जिया पावल ने इंस्टाग्राम पर चार फरवरी को घोषणा की थी। पावल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि मेरा मां बनने और उसका पिता बनने का सपना अब पूरा होने वाला है। जहाद के गर्भ में आठ महीने का भ्रूण है... हमें यह पता चला है कि भारत में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के गर्भधारण का यह पहला मामला है। दरअसल, ये कपल बीते तीन साल से साथ रह रहा है और अपना लिंग बदलने के लिए हॉरमोन थेरेपी करा रहा था। हालांकि, जाहद पुरुष बनने वाले थे, लेकिन बच्चे की चाह में उन्होंने इस प्रक्रिया को रोक दिया।

PunjabKesari

ऐसे कई ट्रांसजेंडर लोग हैं जो माता-पिता बनना चाहते हैं- पावल

पावल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय समाज में निरंतर डर के साए में जीता है। हम सभी चिंतित थे कि समाज क्या सोचेगा। ऐसे कई ट्रांसजेंडर लोग हैं जो माता-पिता बनना चाहते हैं। ऐसे कई ट्रांसजेंडर लोग हैं जिनका गर्भधारण संभव है, लेकिन वे आगे नहीं आ पाते हैं।

PunjabKesari

हाल ही में सोशल मीडिया पर मशहूर हुआ था ट्रांस कपल

वहीं जिया और उनके पार्टनर जाहद ने हाल ही में प्रेग्नेंसी शूट भी करवाया था, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन फोटोज में जाहद बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static