Shamefull! दो बहनों को 15 लोगों ने इसलिए पीटा क्योंकि वह मोबाइल फोन पर कर रही थी बात

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 01:48 PM (IST)

जहां आज का समाज पूरी दुनिया में नए भारत और महिला सशक्तीकरण का डंका बजाता है वहीं देश में वास्तव में लोगों की सोच कितनी नीची है यह इस घटना से पता लगता है। दरअसल, गुजरात के दाहोद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दाहोद जिले के एक गांव में दो नाबालिग लड़कियों की केवल इस लिए बूरी तरह से पीटा गया क्योंकि वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थीं। बताया जा रहा है पिटाई करने वालों में रिश्तेदारों समेत अन्य लोग भी शामिल थे। 

पिटाई के बाद दोनों लड़कियों को दी गईं गंदी-गंदी गालियां 
इतना ही नहीं पिटाई के बाद दोनों लड़कियों को गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं। बता दें कि इस शर्मनाक घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना 25 जून की बताई जा रही है। इस शर्मनाक मामले ने एक लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

मोबाइल फोन पर बात करने पर थी आपत्ति 
वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए धनपुर के पुलिस अधिकारी ने बताया  कि दोनों लड़कियों की उम्र 13 और 16 साल की है, जो चचेरी बहन हैं। दोनों लड़कियों को 15 से अधिक पुरुषों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटा था, जिन्होंने उनसे मोबाइल फोन पर बात करने पर आपत्ति जताई थी।

घटना के एक महीने तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगभग एक महीने तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी, एक बार वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद, परिवार को इसकी सूचना दी गई और भुवेरा और पड़ोसी अलींद्रा गांवों के 15 आरोपियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धनपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

PunjabKesari

इन धाराओं के तहत होगी कार्रवाई
सभी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 143 और 149 (गैरकानूनी सभा), 147 (दंगा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), और 504 (सार्वजनिक शांति भंग करना) और संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।  वहीं किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static