आलिया भट्ट से भी ज्यादा Tara को मिली अटेंशन, कांस में अपने लुक से छाई Actress

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 06:30 PM (IST)

नारी डेस्क : कान्स फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर आलिया, उर्वशी रोतेला से लेकर कई बॉलीवुड सितारें नजर आ रहें है।  वहीं तारा सुतारिया ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहली बार अपना डेब्यू किया, उनका लुक देखने के बाद लोगों ने आलिया को भी इग्नोर कर दिया। चलिए आपको दिखाते है तारा की अब तक की कांस लुक...

कान्स में तारा के पहले लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट मिडी गाउन पहना। ये गाउन 1950 के दशक के विंटेज स्टाइल का था जिसमे ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर की झलक थी। गाउन में स्वीटहार्ट नेकलाइन और एक फिटेड चोली थी। जिसे Tanya Ghavri द्वारा स्टाइलिस्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हेल्सा ड्रेस की कीमत लगभग ₹66,852 (800 डॉलर से ज्यादा ) बताई गई है।

PunjabKesari

दूसरे लुक के लिए तारा सुतारिया ने ऑल ब्लैक ड्रैमेटिक ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट टॉप को एक स्लिम बॉडी-हगिंग मिडी स्कर्ट के साथ पेयर किया था जो टेपेटा रेशमी फैब्रिक से बना था। कानों में विंटेज शनेल इयररिंग्स पहने और साथ काले सनग्लासेस भी पहना था। तारा ने जिमी चू हील्स के साथ अपने लुक को ग्लैमरस बना दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की और कई लोगों ने उन्हें इस साल कान्स में सबसे बेहतरीन ड्रेस पहनने वाली भारतीय हस्तियों में से एक बताया।

PunjabKesari

कई यूजर्स ने तो उनके फैशन सेंस की तुलना आलिया भट्ट के कान फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहे गए आउटफिट से भी की। एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या उन्हें आलिया भट्ट से भी ज्यादा अटेंशन मिल सकती है??? वो कमाल लग रही थीं!” वहीं दूसरे ने लिखा, “आजकल के फैशन के इस दौर में, रिवेरा में पुराने जमाने के ग्लैमर को वापस लाने के लिए आपका शुक्रिया।”

PunjabKesari

तारा सुतारिया ने 'रेड सी फिल्म फाउंडेशन' के 'वुमेन इन सिनेमा' गाला डिनर के लिए आइवरी गाउन चूज किया। इस 'गैलेक्सी क्रेप साटन' गाउन की कीमत लगभग 9.16 लाख रुपए है जिसे मशहूर फैशन ब्रांड ‘विविएन वेस्टवुड’ ने डिजाइन किया था। तारा ने गाउन को स्ट्रैपलेस रखते हुए नेकलाइन को हल्का ड्रेप्ड टच देकर स्टाइलिश बनाया, तो गाउन को फिटेड न रखकर फ्लोई रखा। इस गाउन में ब्रांड का सिगनेचर लगा था। जिससे इसका सिल्हूट रिलैक्स्ड और स्टनिंग लगा, जिसे फ्लोरल लेंथ का रखकर हल्की-सी ट्रेल दी, तो हाथ में वह मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। इस लुक की सबसे बड़ी खासियत इसकी ज्वैलरी थी। तारा सुतारिया ने 53 कैरेट का डायमंड नेकलेस और 16 कैरेट के डायमंड इयररिंग्स वियर किए। तारा सुतारिया के डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स में ग्रीन पन्ना भी जड़े थे। हल्का स्मोकी आई मेकअप, मस्कारा और न्यूड लिपस्टिक के साथ लुक को कंप्लीट किया जो उन्हें रॉयल टच दे रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static