अरमानी गाउन से गुच्ची साड़ी तक… आलिया भट्ट के Cannes बेस्ट लुक्स, हर तस्वीर वायरल
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 12:40 PM (IST)
नारी डेस्क: कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 इस बार 12 मई से फ्रांस के कान्स शहर में शुरू हो चुका है और 79वें संस्करण को लेकर फिल्म और फैशन दोनों जगत में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा Alia Bhatt भी इस प्रतिष्ठित इवेंट का हिस्सा बनने के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं। उनके हर लुक पर कैमरों की नजरें टिकी हुई हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। इस साल आलिया के रेड कार्पेट और ऑफ-रेड कार्पेट लुक्स एक बार फिर फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। एयरपोर्ट से लेकर रेड कार्पेट तक, हर आउटफिट में उनका स्टाइल अलग ही अंदाज दिखा रहा है। कहीं सादगी है तो कहीं हाई-फैशन का बोल्ड टच, लेकिन हर बार उनका लुक एक अलग कहानी कहता नजर आता है।
एयरपोर्ट लुक: क्लासिक ब्लैक में दिखा सिंपल और एलिगेंट अंदाज
कांस रवाना होने से पहले आलिया भट्ट का एयरपोर्ट लुक काफी चर्चा में रहा। उन्होंने ब्लैक ब्लेजर सेट पहना था, जिसे कैपरी पैंट के साथ स्टाइल किया गया था। इस पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके ब्लैक सनग्लासेस ने, जिसने उन्हें एक क्लासी और पॉलिश्ड अपीयरेंस दिया। यह लुक न ज्यादा भारी था, न ज्यादा ग्लैमरस बल्कि एकदम मॉडर्न और सटल फैशन स्टेटमेंट जैसा नजर आया, जिसे देखकर फैशन प्रेमियों ने भी उनकी सादगी की तारीफ की।

रेड कार्पेट डेब्यू: Schiaparelli गाउन में दिखा ग्रेस और एलिगेंस
कांस में अपने पहले रेड कार्पेट अपीयरेंस के लिए आलिया ने आइवरी-न्यूड टोन का शानदार मरमेड गाउन चुना, जो Schiaparelli का डिजाइन था। ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस पर फ्लोरल डिटेलिंग ने उनके पूरे लुक को बेहद नाजुक और रॉयल बना दिया। इस आउटफिट के साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी का चुनाव किया, जिसमें पियर-शेप रिंग और इयररिंग्स शामिल थे। उनका मेकअप भी बेहद सॉफ्ट और ड्यूई रखा गया था, जिसने पूरे लुक को एक नैचुरल और क्लासी फिनिश दिया। यह उनकी अब तक की सबसे एलीगेंट रेड कार्पेट अपीयरेंस में से एक मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Cannes 2026: कान्स के रेड कार्पेट पर फिर छाईं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन में बिखेरा जलवा
Gucci साड़ी लुक: इंडो-वेस्टर्न फैशन का खूबसूरत मेल
एक अन्य चर्चित लुक में आलिया ने नूड-टोन मोनोग्राम्ड आउटफिट पहना था, जो Gucci से जुड़ा था। इस आउटफिट को साड़ी-स्टाइल ड्रेप में स्टाइल किया गया था, जिसमें डीप नेक ब्लाउज और लंबी ड्रेपिंग स्कर्ट जैसा लुक देखने को मिला। इस स्टाइल में इंडियन और वेस्टर्न फैशन का बेहद खूबसूरत मिश्रण नजर आया। सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, काजल से सजी आंखें और खुले वेवी बालों ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। डायमंड टेनिस नेकलेस ने पूरे आउटफिट में एक लग्जरी टच जोड़ दिया।

Armani Privé गाउन: ग्लैमरस और मॉडर्न रेड कार्पेट स्टेटमेंट
दूसरे दिन के रेड कार्पेट अपीयरेंस में आलिया ने नेवी ब्लू स्ट्रैपलेस गाउन पहना, जो Giorgio Armani की प्राइव कलेक्शन से था। इस गाउन की खासियत इसकी जेमस्टोन डिटेलिंग थी, जो बस्ट और हेमलाइन पर खूबसूरती से जड़ी हुई थी। उन्होंने अपने बालों को टाइट बन में स्टाइल किया और बीडेड हेयर कैप के साथ 1920 के फ्लैपर फैशन का टच दिया। यह लुक क्लासिक और मॉडर्न फैशन का एक बेहतरीन मिश्रण साबित हुआ, जिसने उन्हें पूरी तरह रेड कार्पेट स्टार बना दिया।

येलो इंटरव्यू लुक: ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर का नया रूप
प्रेस इंटरव्यू के दौरान आलिया ने सनफ्लावर येलो आउटफिट चुना, जिसमें पेंसिल स्कर्ट, क्रॉप्ड कॉर्सेट टॉप और मैचिंग जैकेट शामिल थी। इस पूरे लुक में ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर की झलक साफ दिखाई दे रही थी। रेड लिपस्टिक, फ्लोरल हेडस्कार्फ और स्टाइलिश सनग्लासेस ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। वहीं येलो टोन इयररिंग्स और लक्जरी बैग ने इस आउटफिट को एक परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट में बदल दिया।

