Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का ड्रीमी अंदाज़, परी बन रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 09:58 AM (IST)

नारी डेस्क: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शुमार Cannes Film Festival 2026 की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही दिन बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt ने अपने शानदार लुक से सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। रेड कार्पेट पर आलिया का अंदाज़ इतना खूबसूरत और एलिगेंट था कि हर किसी की निगाहें बस उन्हीं पर टिक गईं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस परी जैसे लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रेड कार्पेट पर दिखे आलिया के दो ग्लैमरस अवतार

कान्स फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट के दो अलग-अलग लुक सामने आए हैं। पहले लुक में अभिनेत्री ग्रीन कलर के मिडी बॉल गाउन में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। वहीं दूसरे लुक में उन्होंने ऐसा ड्रीमी आउटफिट पहना कि लोग उन्हें ‘फेयरी क्वीन’ कहने लगे। रेड कार्पेट पर आलिया ने बेहद कॉन्फिडेंस के साथ पोज दिए। कैमरों की फ्लैश लाइट्स के बीच उनका हर अंदाज़ इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया।

पीच बॉडी फिटेड गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत

ओपनिंग नाइट के लिए आलिया ने पीच कलर का बॉडी फिटेड गाउन चुना, जिसमें उनका लुक बेहद क्लासी और रॉयल दिखाई दिया। इस आउटफिट की खास बात उसका फ्लोई डिज़ाइन और लंबी ट्रेल थी, जिसने उनके पूरे लुक को ड्रीमी टच दिया। गाउन के साथ आलिया ने ओपन हेयर स्टाइल रखा, जो उनके लुक को और भी सॉफ्ट और एलिगेंट बना रहा था। सिंपल मेकअप और न्यूड-पिंक टोन ने उनकी नेचुरल ब्यूटी को खूबसूरती से उभारा।

ये भी पढ़ें: वेनिस बिएनाले में नीता अंबानी का शाही अंदाज, साड़ी और सोज़नी शॉल में दिखीं बेहद खूबसूरत

मिनिमल ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की शान

अपने इस खूबसूरत लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया ने बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट ज्वेलरी कैरी की। उन्होंने पीच टोन का नेकलेस और छोटे ईयररिंग्स पहने, जो उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह मैच कर रहे थे। सबसे ज्यादा ध्यान उनके नेकपीस ने खींचा। जानकारी के मुताबिक, आलिया ने जो नेकलेस पहना था, वह 168.27 कैरेट के रेयर पिंक कोरल से तैयार किया गया खास पीस था। यह शानदार ज्वेलरी पीस Amrapali Jewels द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं उनका खूबसूरत गाउन मशहूर डिजाइनर Tamara Ralph ने तैयार किया था।

इंस्टाग्राम पर शेयर की शानदार तस्वीरें

आलिया भट्ट ने अपने इस खास कान्स लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। तस्वीरों में अभिनेत्री रेड कार्पेट पर अलग-अलग अंदाज़ में पोज देती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में मौजूद फोटोग्राफर्स लगातार उनकी तस्वीरें क्लिक करते दिखाई दे रहे हैं। फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। किसी ने उन्हें “प्रिंसेस” कहा तो किसी ने “कान्स की सबसे खूबसूरत स्टार” बताया।

सिंपल मेकअप ने जीता फैंस का दिल

जहां कई सितारे कान्स में बोल्ड और हैवी मेकअप लुक में नजर आए, वहीं आलिया ने अपनी खूबसूरती को सिंपल और सटल मेकअप से निखारा। उन्होंने पिंक-पीच लिपस्टिक और ग्लोइंग बेस मेकअप के साथ अपने लुक को बेहद नैचुरल रखा। उनका यही सादगी भरा अंदाज़ फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके इस एलिगेंट और क्लासी फैशन सेंस की तारीफ कर रहे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static