Cannes 2026: तारा सुतारिया ने कान्स में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस डेब्यू से जीता दिल

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 10:53 AM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड अभिनेत्री Tara Sutaria ने आखिरकार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू कर लिया है। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले तारा ने इंटरनेशनल मंच पर ऐसा ग्लैमरस अंदाज दिखाया कि हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं। फ्रेंच रिवेरा के रेड कार्पेट पर तारा का आत्मविश्वास, स्टाइल और खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

पहले ही दिन छा गईं तारा

कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन तारा सुतारिया ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनका एलिगेंट और क्लासिक लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तारा ने जिस अंदाज में रेड कार्पेट पर एंट्री ली, उसने साफ कर दिया कि वह सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इंटरनेशनल फैशन सर्किट में भी अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में दिखा ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर

अपने डेब्यू लुक के लिए तारा ने ब्लैक एंड व्हाइट रंग का बेहद स्टाइलिश हेल्सा गाउन चुना। गाउन की स्ट्रक्चर्ड स्वीटहार्ट नेकलाइन और लंबा फ्लोइंग सिल्हूट उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल बना रहा था। तारा ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया, जो उनके लुक को क्लासिक ओल्ड हॉलीवुड टच दे रहा था। उन्होंने पर्ल ईयरिंग्स और स्टाइलिश सनग्लासेस के साथ अपने पूरे लुक को कंप्लीट किया। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें “कान्स की नई फैशन क्वीन” तक कह दिया।

PunjabKesari

‘Women in Cinema Gala’ में मिला खास सम्मान

तारा ने अपनी तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें रेड सी फिल्म फाउंडेशन के ‘Women in Cinema Gala’ में सम्मानित किया गया, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में यह हिंट भी दिया कि 14 मई की शाम को कुछ बड़ा और खास होने वाला है। इसके बाद से फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: 62 की उम्र में बनी दुनिया की सबसे 'सुंदर महिला', कान्स में चमचमाते गाउन में लूटी लाइमलाइट

‘टॉक्सिक’ को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट

तारा की यह इंटरनेशनल मौजूदगी ऐसे समय पर देखने को मिली है जब उनकी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म उनके करियर के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है। फैंस भी तारा को इस नए अंदाज और बड़े प्रोजेक्ट में देखने के लिए उत्साहित हैं।

PunjabKesari

स्टाइल और टैलेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं तारा

कम समय में तारा सुतारिया ने खुद को बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और प्रतिभाशाली युवा अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया है। अभिनय के अलावा उनकी फैशन सेंस और इंटरनेशनल अपील ने उन्हें युवा दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है। आलिया भट्ट के लुक्स भी रहे चर्चा में वहीं अगर कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय अभिनेत्रियों के लुक्स की बात करें, तो Alia Bhatt भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया अब तक अपने तीन अलग-अलग लुक्स शेयर कर चुकी हैं और हर लुक में उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया।

PunjabKesari

पहले दिन आलिया व्हाइट पेंटेड गाउन में नजर आईं, जबकि दूसरे दिन उन्होंने बेबी पिंक ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। तीसरे दिन आलिया पाउडर ब्लू गाउन में दिखाई दीं। उनके इन लुक्स पर फैंस के साथ-साथ उनकी सास Neetu Kapoor ने भी प्यार लुटाया और आलिया के अंदाज को “परफेक्ट” बताया।  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static