‘मुझ पर दबाव बनाया गया…’ 1 साल बाद सोशल मीडिया पर लौटीं Taapsee Pannu, बताई  वजह

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 02:47 PM (IST)

नारी डेस्क:  लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूरी बनाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस Taapsee Pannu फिर से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई हैं। करीब एक साल तक वह सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहीं, लेकिन अब उन्होंने न सिर्फ वापसी की है, बल्कि इसके पीछे की वजह भी खुलकर बताई है। तापसी पन्नू ने बताया कि उन्होंने पिछले साल अचानक सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने कोई औपचारिक घोषणा भी नहीं की थी, बस धीरे-धीरे पोस्ट करना बंद कर दिया। इस दौरान वह अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा शांत और सुकून भरा रखना चाहती थीं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार मिलने वाले नेगेटिव कमेंट्स और हर छोटी बात पर होने वाली ट्रोलिंग ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया था। इसी वजह से उन्होंने कुछ समय के लिए खुद को ऑनलाइन दुनिया से अलग कर लिया।

PunjabKesari

ब्रांड्स और इंडस्ट्री का बढ़ा दबाव

वापसी को लेकर तापसी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक, इंडस्ट्री और ब्रांड्स की तरफ से उन पर लगातार यह दबाव बनाया जा रहा था कि आज के समय में सिर्फ वही कलाकार ज्यादा काम पाते हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। कंपनियां प्रमोशन और ब्रांड डील्स के लिए उन्हीं सेलेब्रिटीज को प्राथमिकता देती हैं जिनकी ऑनलाइन मौजूदगी मजबूत हो। इसी वजह से उन्हें मजबूरी में दोबारा सोशल मीडिया पर लौटना पड़ा।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:   कभी जागरण में गाती थीं भजन, आज एक गाने से कमाती हैं करोड़ों! जानिए Neha Kakkar की नेटवर्थ

वापसी के बाद खुद भी हुईं कन्फ्यूज

इंस्टाग्राम पर लौटने के बाद तापसी ने मजाकिया अंदाज में अपनी उलझन भी शेयर की। उन्होंने फैंस से पूछा कि आखिर वह अब क्या पोस्ट करें। तापसी ने कहा कि वह बाकी इन्फ्लुएंसर्स की तरह रोज़मर्रा की जिंदगी के व्लॉग, ट्रैवल वीडियो या जिम कंटेंट को “परफेक्ट एडिट” करके पोस्ट नहीं कर पातीं, क्योंकि वह स्वाभाविक तरीके से जीना पसंद करती हैं और हर चीज कैमरे के हिसाब से नहीं करतीं।

फैंस से मांगे आइडियाज

तापसी ने अपने फॉलोअर्स से सुझाव भी मांगे हैं कि उन्हें किस तरह का कंटेंट शेयर करना चाहिए। उनका कहना है कि वह अब इस नए सोशल मीडिया दौर में खुद को कैसे पेश करें, इसे लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन में हैं।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static