देवर-भाभी के रिश्ते में ही सुनने को मिलेंगी ये बातें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2017 - 12:55 PM (IST)

रिश्ते-नातेः ससुराल में हर रिश्ते को निभाने के लिए लडकियां जी जान लगा देती हैं। फिर चाहे वह रिश्ता पति,सास,ससुर,ननंद या फिर देवर का ही क्यों न हो। हर बहू के लिए सबसे प्यारा रिश्ता देवर और भाभी का होता है। भाभी के साथ शरारतें,मजाक,मस्ती,नराजगी और रिश्ते का मान सिर्फ देवर ही कर सकता है। आइए जाने देवर-भाभी के रिश्ते की प्यार भरी बातें 


1. देवर-भाभी का आपसी सीक्रेट
भाभी के लिए देवर बहुत खास होता है। भाभी देवर की हर बात का अपना सीक्रेट होता है। दोनों अपनी ही मस्ती में लगे रहते हैं। कई बार तो दोनों की बोन्डिंग देखकर सास और पति भी हैरान रह जाते हैं। 

2. बच्चों का बेहतर चाचू
देवर सिर्फ भाभी का ही नहीं बच्चों का भी बेहतर चाचू होता है। बच्चे तो हर समय चाचू के आगे-पीछे घूमते रहते हैं। इतना ही नहीं चाचू भतीजे-भतीजी की हर फरमाइश पूरी करने के साथ उनको डांट से भी बचाना अच्छी तरह जानते हैं। 

3. चार्मिंग देवर 
देवर का चार्मिंग स्टाइल भाभी को खूब पसंद आता है। जब देवर कहीं डेट के लिए जाए तो भाभी उसको तैयार होने में भी टिप्स देती हैं। इसी बात को लेकर दोनों में खूब बनती है। 

4. केयरिंग
देवर अपनी ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्योेें की भी खूब देखभाल करता है। शरारत और मस्ती के अलावा वह केयरिंग भी होता है। 

5. खट्टी-मिट्ठी नोक-झोंक
भाभी की हर बात पर खट्टी-मिट्ठी नोक-झोेंक सिर्फ देवर ही कर सकता है। भाभी भी लाड़ले देवर पर खूब फब्बतियां कसती है लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे की बात का बुरा नहीं मानते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static