Hina Khan का फूटा गुस्सा, ‘अंगूरी भाभी’ के झूठे Harassment Case कबूलनामे पर बोलीं- ‘शब्द नहीं हैं…’

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 12:21 PM (IST)

नारी डेस्क:  टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक बड़ा विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे, जिन्हें दर्शक ‘अंगूरी भाभी’ के नाम से भी जानते हैं, अपने एक पुराने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इसी मामले पर एक्ट्रेस हिना खान ने भी कड़ा रिएक्शन दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

शिल्पा शिंदे के बयान से मचा विवाद

एक हालिया पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे ने यह स्वीकार किया कि कुछ साल पहले उन्होंने शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस किया था। उनका कहना था कि उस समय स्थिति से बाहर निकलने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया था। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने शिल्पा शिंदे को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इसे बेहद गंभीर और गलत कदम बताया।

हिना खान ने जताई सख्त नाराजगी

इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस हिना खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए इस बयान को बेहद शर्मनाक बताया। हिना खान ने कहा कि किसी भी विवाद या स्थिति से निकलने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगाना न सिर्फ गलत है, बल्कि इससे असली पीड़ितों की आवाज भी कमजोर होती है। उन्होंने साफ कहा कि वह इस पूरे खुलासे से हैरान और निराश हैं।

ये भी पढ़ें:  'मैं बदसूरत हूं...सांवले रंग को लेकर ताने सुन चुकी हैं सुहाना खान,छलका दर्द

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग

इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ लोग हिना खान के बयान का समर्थन कर रहे हैं और झूठे आरोपों को गंभीर अपराध बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग शिल्पा शिंदे के पुराने हालात को भी समझने की बात कर रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग इस बात पर सहमत दिखे कि ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

PunjabKesari

 

 

 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static