इकलौते भाई का गम भुलाने के लिए श्वेता ने चुना ये रास्ता, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 10:29 AM (IST)
सुशांत सिंह राजपूत को आने वाली 14 तारीख को इस दुनिया से अलविदा कहे 5 महीने बीत जाएंगे। एक्टर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई लगातार जांच कर रही हैं। हालांकि इस केस में अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है। परिवार वालों का दुख भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सुशांत की बहनें आज भी इससे उभर नहीं पाईं हैं। इसी दुख से उभरने के लिए अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति ने एक रास्ता चुना है।
श्वेता ने शेयर की पोस्ट
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर सुशांत की बहन की एक पोस्ट वायरल हो रही है इसमें वह अपने बच्चों को भगवत गीता पढ़ा रही हैं। इसकी एक तस्वीर भी श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने इसके कैप्शन में लिखा ,' फ्रेयजा और निर्वाण को भगवद गीता सिखा रही हूं और हमारी दिनचर्या में इसकी शिक्षा का अभ्यास करा रही हूं। दिल को झकझोर वाला दर्द, गहरी बेचैनी और निराशा को आध्यात्मिकता के जरिए ही नियंत्रित किया जा सकता है। जब आप ईश्वर से जुड़ते हैं, तो आपके पास सभी बाहरी विपत्तियों से निपटने के लिए अटूट ऊर्जा और शक्ति होती है। हम ईश्वर से प्यार करते हैं। वह सही मार्गदर्शन करने के लिए हमेशा हमारे साथ हैं। अच्छाई हमेशा बुराई पर हावी रहती है। #भगवद् गीता।'
लोग कर रहे कमेंट
इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस कमेंट कर रहे हैं और अपनी राय इस पर रख रहे हैं। फैंस एक्टर के लिए लगातार न्याय की मांग भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत का केस सीबीआई के साथ-साथ एनसीबी भी हैंडल कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
PM मोदी की पहली चुनावी रैली 30 मार्च को, मेरठ लोकसभा क्षेत्र से फूंकेंगे चुनावी बिगुल....जयंत चौधरी भी होंगे शामिल