रक्षाबंधन पर सुशांत को याद कर भावुक बहन श्वेता, बोलीं- हम हमेशा साथ रहेंगे

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 01:10 PM (IST)

आज राखी के पावन त्योहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध उनके मंगलमय जीवन की कामना करती हैं। आम लोगों के साथ-साथ बी-टाउन सेलेब्स भी रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं। इस बीच दुनिया को अलविदा कह गए दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहनें उन्हें बेहद याद कर रही हैं। तीन बहनों के इकलौते भाई के इस तरह चले जाने से उनकी राखी सुनी रह गई है। रक्षाबंधन के इस शुभ अवसर पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर संग कुछ यादें सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

PunjabKesari

श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत संग बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले खड़े हुए हैं। वहीं श्वेता किसी बात पर हंस रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'लव यू भाई, हम हमेशा साथ रहेंगे। गुड़िया गुलशन।' श्वेता की इस पोस्ट को देख सुशांत के फैंस भावुक हो गए हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)

 

बता दें हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का सोशल मीडिया अकाउंट अपडेट किया गया। उनके फेसबुक पेज पर नई प्रोफाइल फोटो अपलोड की गई। जिसे देख फैंस एक बार फिर सुशांत की यादों में खो गए। जहां कुछ फैंस ने इसे देखकर हैरानी जताई तो वहीं कुछ ने गुस्सा जाहिर किया। सुशांत के निधन के बाद उनकी पीआर टीम एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल कर रही है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। वह अपने मुंबई स्थित घर पर मृत पाए गए थे। उनके निधन को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक उनकी मौत का राज सामने नहीं आया है। जहां पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी वहीं सीबीआई को इसकी जांच का आदेश दे दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static