बड़ी लापरवही... सर्जरी के दौरान पेट में उजार भूले डॉक्टर, 5 साल तक दर्द में तड़पती रही महिला

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 02:06 PM (IST)

नारी डेस्क: केरल के पुन्नप्रा निवासी एक महिला के पेट में सर्जरी के पांच वर्ष बाद शल्य औजार 'आर्टरी फोर्सेप्स' पाए जाने का मामला सामने आया है। पपरिजनों के अनुसार, ऊषा जोसेफ की मई 2021 में वंदनम स्थित अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में गर्भाशय में बने 'फाइब्रॉइड' हटाने के लिए सर्जरी की गयी थी। तब से उनके पेट में लगातार दर्द रहता था, 5 साल बाद डॉक्टरों की लापरवाही का उन्हें पता चला। 
 

यह भी पढ़ें: Dinner के बाद तुरंत सो जाने से शरीर के साथ क्या होता है? डॉक्टर ने समझाई पूरी बात
 

ऊषा के बेटे शिबिन ने संवाददाताओं को बताया कि सर्जरी के बाद से उनकी मां को लगातार पेट दर्द होने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊषा ने उसी अस्पताल में कई बार चिकित्सकों से संपर्क किया, लेकिन दर्द का कारण पता नहीं चल पाया।  हाल ही में उनकी मां ने एक चिकित्सक से परामर्श लिया जिन्होंने गुर्दे में पथरी होने की आशंका जताई। चिकित्सक ने एक्स-रे जांच कराने की सलाह दी।  एक्स-रे रिपोर्ट में कथित रूप से पेट के भीतर एक 'आर्टरी फोर्सेप्स' दिखाई दिया। 
 

यह भी पढ़ें: आम जनता को फिर लगा झटका, इतना महंगा हो गया सोना और चांदी
 

एक अधिकारी ने बताया- "चार सदस्यीय चिकित्सा दल का गठन किया गया और जांच की गई, जिसके आधार पर मामले की रिपोर्ट का अध्ययन किया गया। रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।"  'केस शीट' (मामले के रिकार्ड) के अनुसार, सहायक प्रोफेसर डॉ. शाहिदा ने यह सर्जरी की थी, जो अभी भी सरकारी सेवा में हैं लेकिन वर्तमान में अलप्पुझा सरकारी मेडिकल कॉलेज में तैनात नहीं हैं। सर्जरी के दौरान प्रभारी नर्स ने प्रक्रिया से पहले और बाद में औजारों की जांच की थी। यह केस शीट में नर्स के नोट्स में दर्ज है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static