घर पर ही बनाकर खाएं ठंडा-ठंडा Mango Parfait

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 06:49 PM (IST)

गर्मियों में आम खाना हर किसी को पसंद होता है। वहीं लोग इससे मैंगो शेक, लस्सी, खीर आदि भी बनाकर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए खास आम की क्रंची मैंगो पार्फे (Crunchy Mango Parfait) बनाने की रेसिपी लाए है। यह खाने में इतनी टेस्टी होगी कि बच्चे से लेकर बड़े हर कोई इसका दीवाना हो जाएगा। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी... 

आवश्यक सामग्री

आम- 2 (पल्प निकाला हुआ)
गाढ़ा दही- 1/2 कप 
बादाम- 2 बड़े चम्मच (भुने व कटे हुए बादाम)
मूसली- 5-6 बड़े चम्मच 
वेनीला एसेंस- 1/4 छोटा चम्मच

PunjabKesari

विधि

. एक बाउल में आम का पल्प, दही और वेनीला एसेंस मिलाएं। 
. अब गिलास में 1 बड़ा चम्मच मूसली और बादाम डालें। 
. इसके बाद इसपर दही-आम का मिश्रण डालें। 
. इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं।
. ऊपर से बादाम से गार्निश करके सर्व ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

आप इसमें अपने मनपसंद ड्राईफ्रूट्स व फूट्स काट कर भी डाल सकती है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static