Sugandha Mishra की हुई महाराष्ट्रीयन परंपराओं से गोदभराई, जल्द बनेंगी मां

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2023 - 05:14 PM (IST)

द कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस और कॉमेडियन सुंगधा मिश्रा बहुत जल्दी मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में गोदभराई की रस्म हुई है। एक्ट्रेस और उनके पति संकेत भोसले ने मुंबई में अपनी फैमिली और करीबी रिश्तेदारों के लिए बेबी शावर पार्टी होस्ट की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sugandhaa S Misshra (@sugandhamishra23)

एक्ट्रेस की गोदभराई महाराष्ट्रीयन परंपराओं से हुई, जिसमें बर्फी- पेड़ा, ओटी- भरन और धनुष बाण जैसी सभी रस्मों को फॉलो किया गया। गोदभराई के फंक्शन में कई मजेदार गेम्स भी खेले गए। सुगंधा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बेबी शावर पार्टी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वो डायपर चेंजिंग कॉम्पिटिशन जीती। वहीं उन्होंने अपने पति के साथ परफॉर्म भी किया, जो सुगंधा ने खुद लिखा था और कंपोज भी किया था।

PunjabKesari

हम दोनों ने ही गाना गया, जिसका नाम था- नया मेहमान आने वाला है। वही पति संकेत ने बताया कि उन्होंने ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे।पूरे फंक्शन को महाराष्ट्रीयन परंपराओं से पूरा किया गया। सभी ने बहुत एन्जॉय किया। बता दें सुगंधा ने 28 अप्रैल 2021 को संकेत से शादी की थी। शादी के 2 साल बाद अब वो मां बनने वाली हैं। सुगंधा कॉमेडियन होने के साथ- साथ एक सिंगर भी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा popularity द कपिल शर्मा शो से मिली है। वो द ग्रेट इंडियान लाफ्टर चैलेंज भी नजर आ चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sugandhaa S Misshra (@sugandhamishra23)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static