खुद ही बनाएं ''स्‍ट्रॉबेरी चाय'', वजन घटेगा और कैंसर से भी होगा बचाव!

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2020 - 03:17 PM (IST)

स्ट्रॉबेरी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। आपने स्‍ट्रॉबेरी ओट्स, आइसक्रीम या शेक ली होगी लेकिन यहां हम आपको स्ट्रॉबेरी की चाय के बारे में बताएंगे, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करेगी। चलिए हम आपको बताते हैं स्ट्रॉबेरी चाय बनाने का तरीका और इसके लाजवाब फायदे...

सबसे पहले जानते हैं स्ट्रॉबेरी चाय बनाने का तरीका...

सामग्रीः

ताजी स्ट्रॉबेरी - 1/2 कप (कटी हुई)
स्ट्रॉबेरी के पत्ते - 1 कप
पानी - 3 कप
शहद - 2 चम्‍मच

स्‍ट्रॉबेरी चाय को बनाने का पहला तरीका

इसके लिए एक पैन में स्ट्रॉबेरी सॉस, 3 कप पानी डालकर 3-4 मिनट तक अच्छी तरह पकने दें। जब यह आधा रह जाए तो छानकर गिलास में डाल लें। अब गर्मा-गर्म चाय पीएं।

PunjabKesari

दूसरा तरीका

इसके लिए पैन में पानी और स्ट्रॉबेरी के पत्ते डालकर 10 मिनट तक उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो उसे छानकर गिलास में डाल लें। अब में इसमें शहद मिलाकर पीएं।

चलिए अब जानते हैं स्ट्रॉबेरी चाय के फायदे

1. रोजाना इस चाय का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इससे शरीर वायरस और बैक्‍टीरिया इंफैक्शन से भी बचा रहता है।
2. इससे पाचन क्रिया सही रहती है, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती।
3. इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण स्किन प्रॉब्लम्स जैसे फाइन लाइन्‍स, झुर्रियां, झाइयां को दूर करने में भी मदद करते हैं।
4. 1 कप स्ट्रॉबेरी चाय पीने से शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है।
5. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इस चाय का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
6. इसकी पत्तियों में फाइटोन्यूट्रिएंट होते हैं, जो चोट-घाव के इलाज में फायदेमंद होते हैं।
7. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर और ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम करते हैं।

PunjabKesari

ध्यान में रखें ये बात...

ज्यादा मात्रा में इसका सेवन पेट की खराबी, कब्ज, ऐंठन, खून का पतला होना जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है इसलिए दिन में 1-2 बार ही यह हर्बल चाय पीएं। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी डॉक्टर की सलाह लेकर इसका सेवन करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static