श्रीदेवी की शादी से खुश नहीं थी उनकी मां, बोनी कपूर से करती थी ऐसा बर्ताव

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 11:20 AM (IST)

वेटरेन एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही अब इस दुनिया में ना हो लेकिन वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में 4 दशक से भी ज्यादा समय तक लोगों का अपनी एक्टिंग से मनोरंजन किया। श्रीदेवी का असली नाम अम्मा यंगर अयप्पन था। श्रीदेवी की प्रोफेशनल लाइफ से पहले हम आपको उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ बातें बताते हैं।

श्रीदेवी की मां को नहीं पसंद थे बोनी कपूर

यह सब तो जानते ही हैं कि श्रीदेवी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। बोनी कपूर पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे। श्रीदेवी की मां बोनी कपूर को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी। दरअसल, एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Missing Janu😔❤️

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on Dec 18, 2017 at 3:33am PST

वेणुगोपाल रेड्डी के मुताबिक, 'श्रीदेवी की मां नहीं चाहती थीं कि वो बोनी से शादी करें। जब भी बोनी किसी अवसर पर घर आते थे तो एक्ट्रेस की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं लेकिन  इसके बावजूद दोनों ने शादी कर ली। खबरों की माने तो इसका कारण शादी से पहले श्रीदेवी का प्रेग्नेंट होना था।

श्रीदेवी के अंकल ने खोले थे कई राज

वेणुगोपाल रेड्डी ने श्रीदेवी की मौत को लेकर भी कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी अपने दिल में दर्द लेकर दुनिया को अलविदा कह गई। उन्होंने कहा था कि बोनी कपूर को कुछ फिल्मों में घाटा हुआ था। उन्होंने काफी कर्ज लिए हुए थे जिन्हें चुकाने के लिए श्रीदेवी को अपनी जायदाद बेचनी पड़ी थी। इस बात का पछतावा श्रीदेवी को हमेशा होता था।

श्रीदेवी के अंकल के मुताबिक वह बाहरी दुनिया के लिए अपने चेहरे पर एक झूठी मुस्कान रखती थीं, लेकिन वो अंदर से बहुत दुखी रहती थीं। श्रीदेवी के अंकल ने यह भी बताया कि बोनी कपूर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण मजबूरी में श्रीदेवी को फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से फिल्मों में वापसी की।

उन्होंने कहा कि 'बोनी ने ऐसी फिल्मों पर भी पैसा लगाया है, जो कभी रिलीज नहीं हुई। इसकी वजह से बोनी को काफी नुकसान हुआ और श्रीदेवी को फिल्मों में वापसी करनी पड़ी।'

फिल्म में रोल देकर श्रीदेवी के करीब आए थे बोनी

दोनों की लवस्टोरी की बात करें तो 70 दश्क से बोनी श्रीदेवी को चाहते थे। एक बार वह एक्ट्रेस से मिलने चेन्नई उनके घर गए लेकिन वह वहां नहीं थी। बोनी उदास होकर घर वापिस लौट आए। फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई। बोनी श्रीदेवी के पास 'मिस्टर इंडिया' में सीमा के रोल का ऑफर लेकर गए थे। फिल्म के सेट पर बोनी श्रीदेवी का खास ख्याल रखते थे। यहां तक की उनके लिए मेकअप रूम भी अलग अरेंज करवाते थे। श्रीदेवी बोनी कपूर के साथ काफी कंफर्टेबल फील करने लगी थीं। कुछ समय बाद बोनी ने श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on Oct 30, 2017 at 12:42pm PDT

बोनी कपूर ने खुद अपनी पहली पत्नी मोना को बताया था कि वह उससे प्यार करते हैं। इस बारे में सुनकर वह पूरी तरह से टूट गई थी। मोना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उम्र में बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे. जब मेरी बोनी से शादी हुई तब मैं 19 साल की थी. मैं उन्हीं के साथ बड़ी हुई. हम दोनों की शादी को 13 साल हुए थे, तब मुझे पता चला कि मेरा पति किसी और से प्यार करता है।

बोनी कपूर और श्रीदेवी ने साल 1996 में शादी की थी। कहा जाता है कि श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती से गुपचुप शादी कर ली थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि इस बात का अभी तक कोई सबूत सामने नहीं आया है।

4 साल की उम्र में शुरू किया करियर

बता दें कि श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र में तमिल फिल्म मुरुगा से की थी। खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्में उनके नाम है। यही नहीं, हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, औलाद, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी यादगार फिल्मों में भी वह अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। 24 फरवरी 2018 को दुबई में कार्डिक अरेस्ट के कारण श्रीदेवी का देहांत हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static