मां बनने के बाद सोनम कपूर ने की शोबिज में धमाकेदार वापसी , 3 महीने में किया गजब का Transformation

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 04:48 PM (IST)

इस बात में कोई शक नहीं है कि सोनम कपूर के फैशन की बात सबसे अलग है। बेटे वायु को जन्म देने के बाद भी उनके स्टाइलिंग सेंस में जरा भी कमी नहीं आई है, बल्कि वो फिट एंड फाइन होकर फिर से अपने काम पर लौट चुकी हैं।  इसकी झलक उन्होनें एक वीडियो और तस्वीरों के जरिए दी , जो उन्होनें हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि वो कितनी फिट हैं। उन्हें देखकर यह कहना मुश्किल है कि वह बच्चे की मां बन चुकी हैं। 

PunjabKesari

3 महीने में सोनम ने किया है खुद को फिट

सोनम कपूर तीन महीने पहले बेटे वायु की मां बनी हैं और उन्होंने खुद को इतना फिट कर लिया है, जिसके बाद हर एक आउटफिट उनके ऊपर बहुत बढ़िया लगने लगा है। दरअसल इस वीडियो में उन्होनें अपने मेकअप से लेकर एयरपोर्ट पहुंचने तक की झलक दिखाई है। वो एक फंकी प्रिंट्स वाली ग्रीन ड्रेस में दिखाई दीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग जैकेट और ब्लैक ट्रेंच कोट पहना हुआ था।

PunjabKesari

हाई ब्लैक बूट्स, लेयर्ड चेन और मेसी बन में सोनम काफी स्टाइलिश  लग रही थीं।  एक्ट्रेस ने सनग्लासेस भी पहने हुए थे। सोनम कपूर ने ये साबित कर दिया कि उन्हें फैशनिस्टा क्यों कहा जाता है। सोशल मीडिया पर सोनम का ये लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

फैंस को आया सोनम का लुक पंसद

फैंस को सोनम का एयरपोर्ट लुक काफी पसंद आया। कमेंट सेक्शन में लोगों  ने हार्ट वाले इमोजी और फायर वाले इमोजी भी पोस्ट किए। उन्हें शोबिज में वापस एक्शन में देखकर पापा अनिल कपूर और परिवार के बाकी सदस्य भी फूले नहीं समाए। वहीं बहन रिया कपूर ने भी उन्हें बेस्ट बताया।

PunjabKesari

वहीं फैंस भी सोनम को इस अवतार में देखकर एक्साइटेड नजर आए। वहीं वार्क प्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस शोम मखीजा की  फिल्म ब्लाइंड में बहुत जल्द नजर आएंगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static