फैशन शो में सोनम कपूर का इमोशनल मोमेंट, रोहित बल की याद में बहाए सोनम कपूर ने आंसू
punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2025 - 10:51 AM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक फैशन शो के दौरान इमोशनल होती नजर आ रही हैं। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग उनकी भावनाओं को समझ रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर सोनम कपूर रैंप पर चलते हुए क्यों रो पड़ीं?
रोहित बल की याद में रखा गया फैशन शो
दरअसल, यह पूरा इवेंट मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था। 1 नवंबर 2024 को रोहित बल का निधन हो गया था, जिससे पूरी फैशन इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। सोनम कपूर का रोहित बल के साथ एक गहरा रिश्ता था। उन्होंने कई बार उनकी डिजाइन की हुई ड्रेसेस पहनी थीं और उनके लिए रैंप वॉक भी किया था।
#GraziaFashion Sonam Kapoor walks for the Blenders Pride Fashion Tour 2025, celebrating the legacy of designer Rohit Bal, getting emotional as she hits the runway. #BlendersPrideFashionTour #Runway #RohitBal #Trending pic.twitter.com/IeRut6HWHT
— Grazia India (@GraziaIndia) February 1, 2025
जब सोनम इस इवेंट में पहुंचीं और रैंप पर वॉक करने लगीं, तो वे अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। स्टेज पर आते ही उन्होंने ऑडियंस को नमस्ते किया, लेकिन अचानक वे खुद को संभाल नहीं सकीं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।
सोनम का इमोशनल वीडियो हुआ वायरल
सोनम कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में वे ऑफ-व्हाइट लॉन्ग गाउन पहने हुए दिख रही हैं और बालों में लाल फूल लगाए हुए हैं। उनके इमोशन्स को कैमरे में कैद कर लिया गया और अब यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
#SonamKapoor breaks down while walking the ramp in honour of #RohitBal
— IndiaToday (@IndiaToday) February 2, 2025
Read more: https://t.co/BjU0WOhcKF pic.twitter.com/cZbsRDUFPW
सोनम कपूर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग उनके दुख को समझते हुए सहानुभूति जता रहे हैं, तो कुछ इसे ड्रामा करार दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "सोनम सच में बहुत दुखी हैं, रोहित बल उनके लिए बहुत मायने रखते थे।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "यह अब तक की उनकी सबसे बेहतरीन एक्टिंग है।" कुछ लोगों ने इसे नौटंकी बताते हुए कहा, "स्टेज के पीछे हंसते हुए आईं और स्टेज पर रोने लगीं, वाह!" हालांकि, कई लोगों ने सोनम का सपोर्ट भी किया और कहा कि यह एक इमोशनल मोमेंट था और किसी को भी ऐसा महसूस हो सकता है।
रोहित बल के प्रति सोनम की श्रद्धांजलि
यह पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर ने रोहित बल को याद किया हो। उनके निधन के बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने और रोहित बल के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद किया था। सोनम ने लिखा था कि रोहित बल हमेशा उनके फेवरेट डिजाइनर रहेंगे और उनके बिना फैशन वर्ल्ड अधूरा लगेगा।
सोनम कपूर के लिए यह फैशन शो बेहद भावनात्मक था, क्योंकि यह उनके प्रिय डिजाइनर रोहित बल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था। इस घटना ने फैशन इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस जारी है, लेकिन यह स्पष्ट है कि सोनम के लिए यह पल बेहद खास और इमोशनल था।