लाल बनारसी साड़ी में सजी सोनाक्षी ने पहना लाखों का हार, आफ्टर पार्टी ड्रेस भी थी खास

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2024 - 05:51 PM (IST)

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब जहीर इकबाल की दुल्हन बन चुकी हैं। शादी के बार कपल ने ग्रैंड पार्टी की जिसके खूब चर्चे चल रहे हैं। जहां सोनाक्षी ने अपनी ब्राइडल लुक को बहुत सिंपल रखा तो वहीं उनका रिसेप्शन लुक काफी रॉयल था। तो चलिए जानते हैं क्या है उनके लुक की खास बात।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सोनाक्षी ने वेडिंग रिसेप्शन के लिए लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें नई नवेली दुल्हन बेहद प्यारी लग रही थी। बताया जा रहा है कि उनकी ये साड़ी मशहूर ब्रांड 'रॉ मैंगो' से ली गई थी, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए है। उन्होंने पारंपरिक साड़ी के साथ पन्ना- रूबी से जड़ा हुआ चोकर हार पहना था। 

PunjabKesari
हार के नीचे की ओर डायमंड और पन्ना के मोतियों की लटकन लगी हुई थी। हार के साथ मैचिंग चांदबाली स्टाइल के बड़े-बड़े ईयररिंग्स उनके लुक को रॉयल बना रहे थे। यह हार करण जौहर का ब्रांड त्यानी का था। नेकपेस के बीच में लाल और सफेद मोती जड़े हुए थे। बतााया जा रहा है इसकी कीमत करीब 2. 50 लाख थी। वहीं चांदबाली की कीमत 2.15 लाख रुपए थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक्ट्रेस ने अपनी लाल साड़ी के लुक पर चार चांद लगाने के लिए हाथों में लाल और गोल्डन रंग की चूड़ियां पहनी हुई थी, जो सोने पर सुहागा वाला लुक दे रहा था। नई नवेली दुल्हन की मांग पर लगा सिंदूर बेहद जच रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static