सिंगर जुबिन नौटियाल की शादी, गर्लफ्रैंड को यूजर्स बोले- प्लीज Jubin को छोड़ दो!

punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 05:35 PM (IST)

अपनी दिलकश आवाज से इंडस्ट्री पर राज करने वाले जुबिन नौटियाल अब किसी के दिल पर भी राज कर रहे हैं। जी हां, जल्द ही बी-टाउन में एक बार फिर से शहनाइयों की आवाज गूंजने वाली है। खबरें ऐसी आ रही हैं कि जल्द ही एक और लवबर्ड कपल शादी रचाने जा रहा है।

 

जी हां, जुबिन नौटियाल जल्दी ही अपनी गर्लफ्रैंड, बॉलीवुड व टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। बता दें कि निकिता दत्ता ‘कबीर सिंह’ और ‘द बिग बुल’ जैसी फिल्मों और ड्रीम गर्ल, एक दूजे के वास्ते, हासिल और आफत जैसे टीवी शोज़ में काम कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jubin Nautiyal (@jubin_nautiyal)

दोनों के अफेयर की खबरें पिछले काफी समय से लाइमलाइट में थीं हालांकि दोनों ने अभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्दी दी सात फेरे लेने जा रहे हैं।

 

दोनों की मुलाकात कबीर सिंह के सेट पर ही हुई थी। इस फिल्म में निकिता ने शाहिद की प्रेमिका के किरदार में नजर आई थी जबकि जुबिन ने फिल्मा का सुपरहिट गाना ‘तुझे कितना चाहें’ गाया था। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

 

बता दें कि दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों कई बार लंच व डिनर समेत रोमांटिक लोकेशन पर एक साथ नजर आए हैं उसी के बाद से दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में आई थीं लेकिन खबरों पर लोगों को पक्का यकीन तब हो गया जब हाल ही में निकिता ने जुबिन की फोटो अपने इंस्टा पर शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘मैंने अपनी थोड़ी सी आत्मा पहाड़ों में छोड़ दी।’ जिस पर जुबिन ने कमेंट किया और लिखा, ‘क्या आप यहां भी अपना दिल भूल जाते हैं।’ इसके बाद रिलेशनशिप पर लोगों ने एक तरह से मुहर लगा दी हालांकि कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि - ये पक क्या रहा है, क्या ये न्यूज सच है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikita Dutta 🦄 (@nikifying)

 

वहीं अन्य यूजर ने यह भी लिखा कि- तुम जुबिन को छोड़ दो....जुबिन बहुत ज्यादा सुंदर लड़की डिजर्व करता है लाइक कैटरीना कैफ....तुम उतना सुंदर नहीं हो... प्लीज छोड़ दो जुबिन को

 

किसी ने लिखा-डिलीज करो तो किसी ने पूछा-तुमने जुबिन की पिक्चर क्यों डाली है इसको अभी डिलीट करो क्या चल रहा है ये सब non sense 😠😠😠😠😠

 

खैर ये तो यूजर्स की अपनी सोच है हालांकि ये तो दोनों पर निर्भर है क्योंकि रिश्ता दोनों ने निभाना है।

PunjabKesari

खैर एक अन्य रिपोर्ट की मानें, निकिता हाल ही में उतराखंड में जुबिन के होमटाउन गई थी और जुबिन भी शादी की प्लानिंग के लिए निकिता से मिलने मुंबई आए थे। सूत्रों के अनुसार, दोनों की फैमिली भी इस रिश्ते के लिए राजी है और दोनों ने उत्तराखंड में ही शादी करने का फैसला किया है। जल्द ही दोनों की वेडिंग डेट फाइनल कर ली जाएगी।

 

लेकिन अभी तक जुबिन और निकिता की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन फैंस और उनके चाहने वाले तो बेहद एक्साइटिड है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static