इस थीम के साथ मनाया जा रहा है World Earth Day, जानिए कैसे हुई इसकी शुरुआत

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 01:28 PM (IST)

दुनियाभर में आज 22 अप्रैल के दिन ही 'विश्व पृथ्वी दिवस' मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का खास मकसद लोगों को पृथ्वी के महत्व को समझाना, पर्यावरण को बचाना और उसे बेहतर बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। तो चलिए जानते है कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी और इस साल की थीम क्या है। 

ऐसे हुई थी शुरुआत 

पृथ्वी दिवस को मनाने का विचार पहली बार 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल द्वारा दिया गया था। उसके बाद 22 अप्रैल, 1970 को सबसे पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया था। 1990 में डेनिस हेस ने विश्व स्तर पर इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा जिसमें 141 देशों ने भाग लिया। वर्तमान में, पृथ्वी दिवस नेटवर्क 190 देशों में 20,000 साझेदारों और संगठनों में फैला हुआ है।

PunjabKesari

थीम

हर साल इसको मनाने के लिए एक स्पेशल थीम की जरुरत होती है। हर साल की तरह ही इस साल की थीम भी काफी धमाकेदार है और वह है 'प्लांट वर्सेस प्लास्टिक' इस थीम का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना और उसके ऑप्शन की तलाश पर जोर देना है। और साल 2023 की थीम “Invest In Our Planet” थी।

PunjabKesari

पृथ्वी दिवस मनाने  का कारण

पृथ्वी दिवस पर लाखों लोग मिलकर प्रदूषण और उसको खतरा पहुंचाने वाली चीजों, वनों की कटाई से पर्यावरण विषय पर बात करने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस दिन दुनियाभर में तरह- तरह के कार्यक्रमों की मदद से लोगों को पर्यावरण से होने वाले खतरों के बारे में बताया जाता है और उन्हें पृथ्वी को बचाने के  जागरूक किया जाता है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static