Parenting Tips: क्या बच्चे को खिलाने चाहिए बिस्कुट? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2023 - 12:40 PM (IST)

माता-पिता चाहते हैं कि बच्चे स्वस्थ और तंदरुस्त रहे, इसके लिए वह उन्हें पौष्टिक आहार खिलाते हैं। परंतु बच्चे हैल्दी चीजें आसानी से नहीं खाते और कई तरह के नखरे दिखाते हैं। लेकिन टॉफी-चॉकलेट या बिस्कुट जैसी चीजें वह एकदम से खा लेते हैं, जिसके चलते पेरेंट्स उन्हें खाने में भी बिस्किट खिला देते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चे के लिए बिस्कुट खाना सेहत को भारी भी पड़ सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं बिस्कुट खाने से उन्हें क्या-क्या नुकसान होंगे...

क्यों नहीं खिलाने चाहिए बच्चे को बिस्कुट?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बिस्कुट में मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक, दूध और मक्खन जैसी सामग्री मौजूद होती है। इन सामग्रियों का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। बिस्कुट का टेक्सचर ड्राई और क्रंची होता है तो आंतों में ड्राइनेस का कारण बन सकता है और इसके कारण ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या हो सकती है। 

PunjabKesari

बिस्कुट खिलाने के नुकसान 

बिस्कुट खाने से बच्चों के शरीर को पोषण नहीं मिलता और उनकी इम्यूनिटी कमजोर बनती है जिसके कारण वह बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। इसके अलावा उन्हें खांसी, जुकाम, बुखार जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसका सेवन करने से बच्चों की आंतें भी प्रभावित होती हैं। 

कौन सी कुकीज दे सकते हैं बच्चे को? 

नियमित बिस्कुट खाने से बच्चों को नुकसान हो सकता है। इसलिए आप धीरे-धीरे बच्चों को इसका सेवन कम ही करवाएं। सप्ताह में एक बार आप बच्चे को बिस्कुट खिला सकते हैं। इसके अलावा नमक, क्रीम और फैट वाले कुकीज से भी परहेज कर सकते हैं। गुनगुने गाय के दूध के साथ आप बच्चे को कुकीज खिला सकते हैं। 

PunjabKesari

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स? 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आप बच्चों को कुकीज के बजाए खाद्य पदार्थ जैसे गाजर, ब्रोकली, शकरकंद जैसी चीजें खिला सकते हैं। यह पोषण से भरपूर होते हैं जो स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

मोटापे और डायबिटीज का हो सकते हैं बच्चे शिकार 

बिस्कुट में रिफाइंड शुगर ज्यादा मात्रा में पाई जाती है इसमें इस्तेमाल की जाने वाली शुगर रेगुलर ग्लूकोज से ज्यादा मीठी होती है जिसके कारण बच्चे मोटापे और डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static