श्रद्धा आर्या ने अपने बर्थडे पर सभी महिलाओं के लिए की प्रार्थना, जल्द मां बनने जा रही है प्रीता

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2024 - 06:08 PM (IST)

 'कुंडली भाग्य' स्टार श्रद्धा आर्या ने अपना 37वां जन्मदिन ईश्वर का आशीर्वाद लेते हुए मनाया। उन्होंने पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कहा-  "हर महिला का सम्मान हो, सुरक्षित हो और उसकी देखभाल की जाए।" एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे के कुछ दिन पहले ही फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। वह जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)


श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन पर आयोजित पूजा की कई तस्वीरें साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा-  "इस जन्मदिन पर मैं आशा करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि हर महिला का सम्मान हो, सुरक्षित हो और उसकी देखभाल की जाए... ताकि उनका जन्म और अस्तित्व एक सच्चा उत्सव बन सके। हम अभी जहां हैं, उससे बहुत दूर हैं लेकिन फिर भी उम्मीद है। प्यार।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)


श्रद्धा ने ब्रह्मा कुमारियों की एक तस्वीर भी साझा की, जो मानती हैं कि सभी आत्माएं स्वभाव से अच्छी हैं और भगवान सभी अच्छाई का स्रोत हैं। 2006 में, श्रद्धा ने दक्षिण की स्टार नयनतारा के साथ एसजे सूर्या की तमिल फिल्म "कलवानिन कधली" में मुख्य भूमिका के रूप में अपनी फिल्मी शुरुआत की। उन्हें हिंदी फिल्म “निशब्द” और वैभव रेड्डी के साथ तेलुगु फिल्म “गोडावा” में देखा गया था। उन्होंने “मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की”, “तुम्हारी पाखी” और “ड्रीम गर्ल” जैसे शो में काम किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)


2017 से, श्रद्धा ने “कुंडली भाग्य” में डॉ प्रीता अरोड़ा की भूमिका निभाई, जहां से वह घर- घर में फेमस हुई। बता दें कि  श्रद्धा आर्या ने एक साल तक डेट करने के बाद 16 नवंबर 2021 को अपने बॉयफ्रेंड राहुल नागल के साथ शादी रचाई थी। राहुल नागल पेशे से एक नेवी ऑफिसर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static