दुष्कर्म और POCSO मामलों में जल्द मिलेगा न्याय,  देश में 850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनने की तैयारी

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2026 - 08:40 AM (IST)

नारी डेस्क: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को बाल शोषण और बलात्कार के मामलों से निपटने के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मजबूत करने और उनके विस्तार को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के फैसलों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए, वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के मामलों से सख्ती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

यह भी पढ़ें:  सुबह उठते ही क्यों बढ़ जाता है BP, कहीं ये दिल और किडनी खराब होने की निशानी तो नहीं?
 

उन्होंने कहा कि यह फैसला मौजूदा कानूनों का पूरी तरह से उपयोग और कार्यान्वयन करने, तथा ऐसे मामलों से निपटने के लिए नए कानून तैयार करने के प्रयासों का हिस्सा है। 'क्रिमिनल लॉ (संशोधन) एक्ट, 2018' लागू होने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, अक्टूबर 2019 में 'फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट' (FTSC) स्थापित करने के लिए एक केंद्र प्रायोजित योजना शुरू की गई थी। इसमें विशेष POCSO (ePOCSO) कोर्ट भी शामिल हैं। 
 

यह भी पढ़ें:  साल में सिर्फ 5 दिन खुलता मां अन्नपूर्णा का ये मंदिर, धनतेरस पर भक्तों को मिलता है खजाना
 

ये अदालतें बलात्कार और 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस' (POCSO) एक्ट, 2012 के तहत आने वाले अपराधों से जुड़े लंबित मामलों की समयबद्ध सुनवाई और उनके निपटारे के लिए समर्पित हैं। वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 'फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट' (FTSC) के लिए 'केंद्रीय प्रायोजित योजना' (CSS) को मंजूरी दिए जाने से न्याय मिलने की प्रक्रिया तेज होगी। मोदी ने 'X' पर लिखा- "कम देरी, जल्दी न्याय।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static