शिवरात्रि में कहीं चढ़ न जाए भांग का नशा, इन तरीकाें से करें खुद को नॉर्मल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 03:32 PM (IST)

नारी डेस्क: भांग का सेवन आमतौर पर होली, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर किया जाता है। यह गांजे के पौधे (Cannabis) से बनाई जाती है और इसमें टीएचसी (THC - Tetrahydrocannabinol)नामक नशीला पदार्थ होता है, जो मस्तिष्क और शरीर पर असर डालता है।  इसके ज्यादा सेवन से भांग सिर पर चढ़ जाती है और इससे नशा होने लगता है। चलिए हम बताते हें भांग का नशा उतारने का आसान तरीका। 


यह भी पढ़ें: बिना चले भी फूलने लगे सांस तो समझ जाएं हार्ट हो गया ब्लॉक
 

 भांग का नशा कितनी देर तक रहता है?
 
भांग का असर व्यक्ति की उम्र, वजन, सेवन की मात्रा और सहनशक्ति (Tolerance)पर निर्भर करता है। आमतौर पर इसका नशा 3 से 8 घंटे तक रह सकता है, लेकिन कुछ मामलों में यह 24 घंटे तक भी महसूस हो सकता है।  भांग खाने नशा धीरे-धीरे होता है और 6-8 घंटे तक रह सकता है।  
भांग ज्यादा मात्रा में लेने पर नशा 12-24 घंटे तक भी बना रह सकता है।  

 
भांग का नशा कैसे उतारें? 

अगर भांग का नशा ज्यादा हो गया हो, तो कुछ उपाय अपनाकर इसे जल्दी उतारा जा सकता है।  

नींबू पानी पिएं : नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो भांग के प्रभाव को कम करता है।   एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिएं।  

खूब पानी पिएं:  ज्यादा से ज्यादा पानी या नारियल पानी पीने से भांग जल्दी शरीर से बाहर निकलती है। यह शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाता है।  

 ठंडी चीजें लें: दही, छाछ, नारियल पानी या ठंडा दूध पीने से नशे का असर कम होता है।   ठंडा दूध पेट को आराम देता है और नशे को शांत करता है।  

कच्चे टमाटर खाएं: टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स टीएचसी (THC) को बेअसर करने में मदद करते हैं।   दो-तीन कच्चे टमाटर चबाकर खाएं या टमाटर का रस पिएं।  

अदरक-नींबू की चाय पिएं:अदरक और नींबू मिलाकर बनी चाय भांग के नशे को जल्दी कम करने में मदद करती है। यह पाचन को सुधारती है और शरीर को रिलैक्स करती है।  

 सिर पर ठंडा पानी डालें: ठंडे पानी से सिर धोने या नहाने से मस्तिष्क शांत होता है* और नशा धीरे-धीरे उतरने लगता है। ज्यादा तेज पानी न डालें, क्योंकि इससे सिर दर्द हो सकता है।  
 

यह भी पढ़ें: Hina Khan का कीमोथेरेपी सेशन से छूटा पीछा
 

 किन गलतियों से बचना चाहिए? 

-चाय या कॉफी न पिएं क्योंकि कैफीन नशे को बढ़ा सकता है।  
-शराब या सिगरेट न लें, इससे नशा और बढ़ सकता है।  
-तेज धूप में न जाएं, नहीं तो शरीर जल्दी डीहाइड्रेट हो सकता है।  
-भारी खाना न खाएंख्त ली-भुनी चीजें पाचन में दिक्कत कर सकती हैं।  


नोट: अगर नशा बहुत ज्यादा हो और व्यक्ति बेहोश होने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static