51 साल की उम्र में भी कैसे हैं Shilpa Shetty इतनी फिट? जानें उनकी डाइट का सीक्रेट

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 05:28 PM (IST)

नारी डेस्क : 51 साल की उम्र में भी Shilpa Shetty अपनी फिटनेस, ग्लोइंग स्किन और टोन्ड फिगर से लोगों को प्रेरित करती हैं। उनकी फिटनेस का राज सिर्फ डाइटिंग या घंटों जिम में पसीना बहाना नहीं है, बल्कि एक संतुलित जीवनशैली, रोज योग करना और हेल्दी खान-पान है। आइए जानते हैं शिल्पा शेट्टी की फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान के बारे में।

सुबह की शुरुआत होती है हेल्दी आदतों से

शिल्पा अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करती हैं। इससे पहले वह नोनी जूस की कुछ बूंदें लेती हैं, जिसे इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है। इसके बाद वह ऑयल पुलिंग करती हैं। यह एक आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जिसमें नारियल तेल को कुछ मिनटों तक मुंह में घुमाया जाता है। इससे ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

योग है फिटनेस का सबसे बड़ा राज

शिल्पा शेट्टी फिटनेस के लिए योग को सबसे महत्वपूर्ण मानती हैं। उनका कहना है कि योग सिर्फ शरीर को फिट नहीं रखता, बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। वह नियमित रूप से योग के साथ HIIT, इंटरवल ट्रेनिंग, प्लैंक, बर्पीज़ और एनिमल वॉक जैसी एक्सरसाइज भी करती हैं। उनका मानना है कि फिटनेस का उद्देश्य सिर्फ वजन कम करना नहीं, बल्कि शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाना होना चाहिए।

यें भी पढ़ें : इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए बासी चावल !

 

ऐसा होता है शिल्पा का ब्रेकफास्ट

शिल्पा सुबह 7 बजे फाइबर से भरपूर नाश्ता करती हैं। उनके नाश्ते में ओट्स या मूसली के साथ केला, सेब और ब्लूबेरी जैसे फल शामिल होते हैं। वह रिफाइंड शुगर की जगह शहद, गुड़ पाउडर और नारियल चीनी का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। कभी-कभी वह बादाम दूध, ओट्स, केला और फलों से बनी स्मूदी भी पीती हैं। इसके बाद वह अंडे, एवोकाडो या होल व्हीट टोस्ट का सेवन करती हैं।

PunjabKesari

दोपहर के खाने में रखती हैं खास ध्यान

शिल्पा का लंच दिन का सबसे भारी भोजन होता है। इसमें चिकन या मछली के साथ ब्राउन राइस या व्हाइट राइस शामिल होते हैं। साथ ही खीरा और गाजर का सलाद भी उनकी थाली का हिस्सा होता है। वह अपने दोपहर के भोजन में एक चम्मच घी जरूर शामिल करती हैं। उनका मानना है कि सीमित मात्रा में घी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। कभी-कभी वह रोटी या पराठा भी खाती हैं।

यें भी पढ़ें : डिनर के बाद खाएं सिर्फ 1 चम्मच ये बीज, शरीर से बाहर निकलेगा खराब कोलेस्ट्रॉल

 

शाम को नहीं रहतीं ज्यादा देर भूखी

शिल्पा लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचती हैं। शाम के स्नैक में वह उबले अंडे, चुकंदर और खीरे का सलाद या उबले हुए आलू खाना पसंद करती हैं, और रात के खाने में शिल्पा हल्का भोजन लेना पसंद करती हैं। उनके डिनर में आमतौर पर सब्जियों का सूप, चिकन सूप या ग्रिल्ड लो-कार्ब फूड शामिल होता है। इससे पाचन बेहतर रहता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

चीट मील का भी लेती हैं मजा: फिटनेस को लेकर सख्त होने के बावजूद शिल्पा कभी-कभी अपनी पसंदीदा चीजें भी खाती हैं। उनके पसंदीदा चीट मील में लैंब बिरयानी, रसगुल्ला, जलेबी और रबड़ी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static