शिल्पा शेट्टी पर गिरी एक और गाज, अब मां सुनंदा ने किया धोखाधड़ी का केस

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 06:24 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने बिजनेमैन पति राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने के विवादों में घिरी हुई हैं, वहीं लगता है कि शिल्पा का राहु-केतु बिगड़ा हुआ है। दरअसल,  अब शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी के साथ धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है।

 सुनंदा शेट्टी ने 1.6 करोड़ की लैंड डील को लेकर हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है। हालांकि, अभी तक इस केस में बाकी डीटेल्स सामने आनी बाकी हैं।

PunjabKesari

फेक पेपर बना शिल्पा की मां को बेची 1.6 करोड़ की जमीन
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक,  मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने लैंड डील केस में सुधाकर घारे नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। आरोपी ने जाली दस्तावेज के जरिए सुनंदा शेट्टी को 1.6 करोड़ की जमीन बेच दी थी। वहीं अब इस मामले में IPC के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में शिल्पा शेट्टी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं।

PunjabKesari

12 साल बाद फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आई शिल्पा शेट्टी
बतां दें कि शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में है। हाल ही में वह 12 साल बाद  सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हंगामा' की सीक्वल फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में शिल्पा के साथ अभिनेता परेश रावल, मीजान जाफरी और राजपाल यादव जैसे कई मशहूर एक्टर्स भी थे। इस फिल्म को ऑडिएंस ने काफी मिले-जुले रिव्यूज दिए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शिल्पा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से इसे देखने की अपील की थी।

PunjabKesari

उधर दूसरी तरफ कोर्ट ने एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में शिल्पा के पति राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल मुंबई पुलिस अब भी इस केस की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static