पोर्नोग्राफी केस में अगर राज कुंद्रा दोषी निकले तो होगी इतने साल की सजा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 10:50 AM (IST)

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कल सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। बतां दें कि राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उसे ऐप पर डालने का केस दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है।ऐसे मामलों में अक्सर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया जाता है। अगर अदालत राज को दोषी करार देती है, तो उसे कई साल जेल में रहना पड़ सकता है।

PunjabKesari

दोषी पाए जाने पर राज को इतने साल तक हो सकती है सजा
आपकों बतां दें कि पोर्नोग्राफी और पोर्नोग्राफिक कंटेंट के मामलों को लेकर हमारा कानून काफी सख्त है। इसके तहत आने वाले मामलों में आईटी (संशोधन) कानून 2008 की धारा 67 (ए) और आईपीसी की धारा 292, 293, 294, 500, 506 व 509 के तहत सजा का प्रावधान है। जुर्म की गंभीरता के लिहाज से पहली गलती पर 5 साल तक की जेल या 10 लाख रुपए तक जुर्माना हो सकता है लेकिन दूसरी बार गलती करने पर जेल की सजा 7 साल तक बढ़ सकती है। 

PunjabKesari

अश्लील वीडियो बनाना अपराध
आपकों बतां दें कि दूसरों की अश्लील वीडियो बनाना या ऐसा एमएमएस बनाने वाले या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से इन्हे दूसरों तक पहुंचाने वाले और किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने वाले लोग इसी कानून के दायरे में आते हैं। पोर्नोग्राफी प्रकाशित, प्रसारित करना और इलेक्ट्रॉनिक जरियों से दूसरों तक पहुंचाना अवैध है, लेकिन उसे देखना, पढ़ना या सुनना अवैध नहीं माना जाता, वही दूसरी तरफ  जबकि चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना भी अवैध माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News

static