ये भी कोई जगह है क्या...? गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंची शिल्पा शेट्टी को पैपराजी पर आया गुस्सा

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2024 - 07:40 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने वीरवार को जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में अभिनेता गोविंदा से मुलाकात की। अस्पताल से निकलते वक्त वह मीडिया से थोड़ी नाराज दिखाई दी । दरअसल एक्टर को 1 अक्टूबर को अस्पताल ले जाया गया था, जब उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित तौर पर गोली चल गई थी, जिससे उनके घुटने में गोली लग गई थी।

PunjabKesari
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे शिल्पा गाड़ी से उतरकर अस्पताल में जाने की कोशिश करती हैं, लेकिन पैपराजी के कारण वो गेट तक भी नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में वह गुस्से में पैपराजी से कहती है-  'ये भी कोई जगह है क्या?'  इस दौरान वह माथे पर हाथ भी मारती दिखाई दी। 

PunjabKesari
 मुंबई पुलिस के अनुसार, गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी रिवॉल्वर को वापस अलमारी में रख रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई। उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया- "गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को वापस अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत स्थिर है। वे अभी भी अस्पताल में हैं।" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने वीरवार को मीडिया को संबोधित करते हुए समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा- "गोविंदा की तबीयत अब ठीक है, वे पहले से काफी बेहतर हैं। उन्हें शायद आज शाम या कल छुट्टी दे दी जाएगी।" उन्होंने संकेत दिया कि उनके पति की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल सकती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static