शेफाली की मौत से ठीक पहले क्या कर रहे थे पराग त्यागी? मौत से पहले की इंस्टा स्टोरी ने बढ़ाया सस्पेंस

punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 04:46 PM (IST)

 नारी डेस्क: 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर ने पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली को मुंबई के एक निजी अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उनके साथ अस्पताल पहुंचे लोगों में उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग भी शामिल थे।

अचानक निधन और वायरल हुआ पति का पोस्ट

एक्ट्रेस के अचानक इस तरह चले जाने से उनके पति पराग त्यागी पूरी तरह टूट गए हैं। वहीं, उनकी मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। लेकिन इस बीच एक ऐसा सवाल उठ रहा है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है – "शेफाली की मौत से पहले पराग कहां थे?"

दरअसल, शेफाली की मौत से लगभग 7 घंटे पहले, पराग त्यागी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी। यह तस्वीर जिम से थी, जिसमें वह अपने डोले दिखाते नजर आ रहे थे। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों में उनकी जिंदगी बदल जाएगी।

शेफाली जरीवाला के निधन से ठीक सात घंटे पहले उनके पति पराग त्यागी ने जिम से एक मिरर सेल्फी इंस्टा स्टोरी में शेयर की थी।  

मौत से जुड़ी जानकारियां

रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली को दिल का दौरा पड़ा था। उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी उनके घर पर पहुंची है और जांच-पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़ें: जवान दिखने की दवाएं ले रही थीं शेफाली, पति पराग त्यागी का पुलिस ने दर्ज किया बयान

मां की हालत बेहद खराब

इंटरनेट पर वायरल हो रही एक वीडियो में शेफाली की मां बदहवास हालत में दिख रही हैं। वह जोर-जोर से रोती हुई बेटी से आखिरी बार मिलने के लिए अस्पताल जाती नजर आ रही हैं। यह पल हर किसी के लिए दिल दहला देने वाला था।

PunjabKesari

पूरे देश में शोक

शेफाली का जाना हर किसी के लिए चौंकाने वाला है। 2000 के दशक की एक आइकॉनिक स्टार के रूप में उन्होंने 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो से जो लोकप्रियता पाई थी, वह आज भी यादगार है। 'बिग बॉस 13' में नजर आने के बाद वह फिर सुर्खियों में आई थीं।

उनकी मौत से फैन्स, परिवार और दोस्त सभी गहरे शोक में हैं। उनके आखिरी पलों की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझी नहीं है और फैंस यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उनके साथ क्या हुआ।

  
  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static