कुछ इस तरह बेटी के ससुराल में हुआ  शत्रुघ्न सिन्हा का स्वागत, इनसाइड फोटो हुई वायरल

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 04:58 PM (IST)

सोनाक्षी सिन्हा के घर इस समय खुशियां ही खुशियां छाई हुई है। वह जल्द ही दुल्हन बनने जा रही है, ऐसे में उनका परिवार अपने होने वाले दामाद पर खूब प्यार लुटाते दिखाई दिए। जहीर के घर से पहली इनसाइड फोटो सामने आई है, जिसने उस सभी अफवाहों को विराम लगा दिया है जिसमें दावा किया गया था कि सिन्हा परिवार अपनी बेटी के फैसले से खुश नहीं हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


उस समय सभी की बोलती बंद हो गई जब शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद के साथ मीडिया के सामने आए। जहीर ने जहां ससुर जी के पैर छूए हैं वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें प्यार से गले लगाया। एक्टर अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां  जहीर इकबाल के पूरे परिवार ने उनका जाेर-शोर से स्वागत किया। इससे एक चीज तो साफ हो गई कि दूल्हा- दुन्हन के साथ- साथ उनके परिवार वाले भी उनके रिश्ते को लेकर बहुत खुश हैं। 

PunjabKesari

इसी बीच एक जहीर के घर से इनसाइड फोटो भी सामने आई है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा अपने माता-पिता और जहीर के साथ और कुछ दोस्तों के साथ सेल्फी क्लिक कर रही है। वह इस मूमेंट को कैमरे में कैद करना चाहती थी। होने वाली दुल्हन के चेहरे पर एक अलग ही नजर आ रही है। वहीं  शत्रुघ्न सिन्हा भी नई जिंदगी शुरू करने जा रही अपनी बेटी को लेकर बेहद खुश हैं।

PunjabKesari

याद हो कि एक दिन पहले  शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर बेहद गर्व हे।  सिन्हा ने कहा- "मेरी बेटी की खुशी  मेरी खुशी है और मैं भी उसकी खुशी में खुश हूं, उसे अपना साथी चुनने और अपनी शादी की दूसरी बातें तय करने का पूरा अधिकार है"।  बताया जा रहा है कि, सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी का रिसेप्शन बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के रेस्तटोरेंट बास्टियन में देने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static