शत्रुघन की लाडली अब बनेगी सलमान खान के घर की बहु!

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 06:02 PM (IST)

बाॅलीवुड के जाने माने कलाकार शत्रुघन सिन्हा की तरह उनकी बेटी भी अपनी लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी ही रहती हैं।  दबंग और राउडी राठौर जैसी दमदार फिल्मों  से नाम कमाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी की चर्चाओं भी इन दिनों जाेरो- शोरों से जारी है। खबरे हैं कि शत्रुघन की लाडली जल्द ही सलमान खान के भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा से शादी रचाने जा रही है। लेकिन इस सब के बीच ये बात बहुत कम लाेग जानते हैं कि सोनाक्षी बचपन में ही किसी के प्यार में पागल हो गई थी। 

PunjabKesari
सोनाक्षी सिन्हा एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह स्कूल के समय में ही एक लड़के को दिल दे बैठी थी, लेकिन वह लड़का समय-समय पर रंगीन काम करने के लिए कहता था। सोनाक्षी ने बताया था कि उन्हे  इस तरह का काम करना पसंद नहीं था। एक बार उन्होंने अपने पिता से भी इस बात का जिक्र किया था। 

PunjabKesari

उस समय  शत्रुघन ने अपनी बेटी से कहा था कि वह उस लड़के से दूर ही रहे तो अच्छा है यही वजह है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने पहले प्यार को नहीं पा सकी। फिर उनका 21 या 22 साल के बीच भी सीरियस रिलेशनशिप चला था। अभिनेत्री का मानना है कि आप अपने रिलेशनशिप्स से कुछ सीखें और आगे बढ़ जाएं क्योंकि हर आदमी अलग होता है, उनकी पर्सनैलिटी अलग होती है।

PunjabKesari
सोनाक्षी का मानना है कि उनके पैरंट्स उनके लिए लड़का नहीं ढूंढ पाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह यह सब अपने पिता पर छोड़ दें तो वह घर पर बैठी कुंवारी रह जाएंगी। एक्ट्रेस का नाम अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, जहीर इकबाल और आदित्य श्रॉफ के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन किसी से बात नहीं पाई। अब बंटी और सोनाक्षी की शादी की खबरें  पिछले कुछ समय से चर्चा में है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static