शरद पूर्णिमा की रात चुपचाप कर लें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी पैसों की बारिश!
punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 12:10 PM (IST)

नारी डेस्क: शरद पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ और ऊर्जावान माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा की रोशनी में दिव्य ऊर्जा होती है जो मन, तन और भाग्य को शुद्ध करती है। अगर आप नौकरी में तरक्की या बिजनेस में सफलता चाहते हैं, तो इस दिन कुछ गुप्त और सरल उपाय करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

इस मुहूर्त में चांद की रोशनी में रखें खीर
हिंदू पंचाग के अनुसार, शरण पूर्णिमा 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। चांद की रोशनी में खीर रखने के लिए 6 अक्टूबर को रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक लाभ-उन्नति मुहूर्त रहने वाला है। इस मुहूर्त में चांद की रोशनी में रखी खीर का सेवन करना बहुत उत्तम माना जाता है.
शरद पूर्णिमा पर करने योग्य विशेष कार्य
सुबह स्नान और तुलसी पूजा करें, शरद पूर्णिमा की सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें। अपने घर के आंगन या बालकनी में तुलसी माता की पूजा करें। तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और प्रार्थना करें - “हे तुलसी माता, मेरे जीवन में समृद्धि और स्थिरता लाओ।” शाम के समय चंद्रमा के उदय होने के बाद घी का दीपक जलाकर तुलसी माता के सामने रखें। चांदनी में कुछ देर ध्यान करें और मन ही मन अपनी इच्छाए व्यक्त करें। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणें लक्ष्मी ऊर्जा को घर में आकर्षित करती हैं।

नौकरी और बिजनेस में तरक्की के गुप्त उपाय
इस दिन दूध और शहद मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें। यह मन को शांत करता है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाता है। शरद पूर्णिमा की रात चांदी का सिक्का लक्ष्मी जी के चरणों में रखकर पूजा करें। अगले दिन उसे अपने वॉलेट या तिजोरी में रखें। इससे आर्थिक स्थिरता बढ़ती है। अगर संभव हो तो चंद्रमा के सामने ‘ॐ सोमाय नमः’ का 108 बार जम करें। मानसिक शांति और नौकरी में उन्नति के लिए यह बहुत फलदायी माना गया है।
चौमुखी दीपक जलाएं
शरद पूर्णिमा की रात हनुमान जी के सामने चौमुखी दीपक जलाने से भी घर में सुख शांति भी बनी रहेगी। रात में खीर बनाकर कुछ देर तक चांदनी में रखें और फिर परिवार को खिलाएं। यह समृद्धि और सुख का प्रतीक है। शरद पूर्णिमा की रात जागरण का भी महत्व है। यह रात्रि धनलाभ, आरोग्य और चंद्र शांति के लिए बहुत शुभ मानी जाती है।