अगले 7 दिनों तक कई राज्यों में आंधी-तूफान और होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 07:12 PM (IST)

नारी डेस्क : उत्तर भारत में सर्दी अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रही है, लेकिन मौसम पूरी तरह से स्थिर होने के संकेत नहीं दे रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी जरूर होगी, लेकिन इसी के साथ 13 से 19 फरवरी के बीच कई राज्यों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। इस दौरान आंधी, तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में बादल, तेज हवाएं और बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादलों के कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। IMD का कहना है कि 15 फरवरी से दिल्ली में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

 

उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर बरकरार

उत्तर प्रदेश में भले ही ठंड की तीव्रता कम हो गई हो, लेकिन कोहरे की समस्या अभी भी बनी हुई है। 13 फरवरी को राज्य के 27 जिलों में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, शामली और सीतापुर समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।

यूपी में दिन में खिलेगी धूप

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में दिन के समय मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि सुबह के वक्त विशेषकर पश्चिमी यूपी में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। दोपहर तक धूप निकलने से मौसम सुहावना हो जाएगा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

वायु गुणवत्ता को लेकर सतर्कता जरूरी

लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के 176 तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और सांस की समस्या से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बाहर निकलते समय मास्क पहनना और अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static